भारत की प्रथम महिला सरोजनी नायडू
प्रतिभा दुबे
ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
********************
सशक्तिकरण महिला का चेहरा
सरोजिनी जी के रूप में जान रहे,
उनके संघर्षों के पथ से उनको
राजनीति तक आज पहचान रहे।
स्वतंत्रता सेनानी के रूप में,
वे सदैव बड़ा मनोवल रखती थी
भारत को लेखन से जोड़कर
वीर काव्य यह कहती थी
यह भारत तुम्हारा है ...
यह इतिहास तुम्हारा है ...
झुक ना जाए जीवन पथ पर,
सर ओ मातृभूमि के लाडलो
रक्षा के अधिकारी बनो तुम,
यह सर्वसिद्धि हित तुम्हारा है।।
सरोजिनी जी के सम्मान में
हम नमन आज करते हैं
उनकी जैसा कोन यहां,
भारत में कोई सितारा हैं।।
परिचय :- श्रीमती प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
निवासी : ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
उद्घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि ...























