अमर रहेंगे सरदार पटेल
सोनल सिंह "सोनू"
कोलिहापुरी दुर्ग (छतीसगढ़)
********************
धन्य हुई धरा
गर्वित हुआ नभ,
३१ अक्टूबर पटेल
अवतरित हुए जब।
माँ भारती के लाल ने
किया वो कमाल,
आजादी का आंदोलन,
बढ़कर लिया सम्हाल।
खेड़ा सत्याग्रह या
असहयोग आंदोलन,
सरदार उपाधि पायी,
बारदोली अगुवा बन।
फौलादों से मजबूत इरादे,
लौहपुरूष कहाये,
बापू जी का साथ दिया,
देश आजाद कराये।
स्वतंत्र भारत में
गृहमंत्री का पद पाया,
सारी जिम्मेदारियों को
बखूबी निभाया।
बांधा देश को
एकता की डोर से,
अमर रहेंगे पटेल
आवाज आती है चहुँओर से।
सबसे ऊँची मूरत आपकी
देश का मान बढ़ाती है,
हर भारतवासी का
आपके प्रति सम्मान दर्शाती है।
जन्मदिन आपका, एकता
दिवस के रूप में मनाएँ,
हम कृतज्ञ देशवासी
आपको श्रद्धा सुमन चढ़ाएँ।
परिचय - सोनल सिंह "सोनू"
निवासी : कोलिहापुरी दुर्ग (छतीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित क...
























