अमर स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस
डॉ. पंकजवासिनी
पटना (बिहार)
********************
महान स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस!
कर देश सेवा माँ-कोख को दिया गरिमामय तोष!!
बोस! जन्म तेरा वर्धमान जिला पश्चिम बंगाल!
जापान के टोक्यो में हा! आंँखें मूंँद लीं लाल!!
तुम देश की कई राष्ट्रीय भाषाओं के ज्ञाता!
अमर क्रांतिकारी हो तुम मांँ भारती के त्राता!!
सशस्त्र क्रांति से राष्ट्रभक्ति की जलाई जोत!
प्रख्यात वकील महान शिक्षाविद पर गौरव होत!!
गवर्नर जनरल की हत्या-योजना बनाए बोस!
असफल हो पहुंँचे जापान ले पूर्ण क्रांति जोश!!
अज्ञातवास में किया जापानी तोशिका से विवाह!
ब्रेकरीसुता थी छिपे बोस को खिलाया कई माह!!
आजाद हिंद फौज के तुम श्रेष्ठ संगठनकर्ता!
इंडियन इंडिपेंडेंस लीग के स्थापनाकर्ता!!
देश तज जर्मनी पहुंँचे नेताजी को योग्य जान!
सौंपी लीग, इंडियन नेशनल आर्मी की कमान!!
और स्वयं को सीमित किया सिर्फ सलाहकार त...

























