Monday, June 29राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

BLOG

ख़ामोश होती हरियाली
संस्मरण

ख़ामोश होती हरियाली

अमिता मराठे इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** बात कुछ पुरानी है, लेकिन आज जब "वटवृक्ष दे वरदान" अभियान में लोग जुड़कर वृक्ष का आभार मानकर "बरगद रोपेंगे" कहते संकल्प ले रहे हैं, तब मुझे याद आया। हमारा घर अच्छी पाॅश काॅलोनी में था। घर के पीछे बहुत सुंदर बगीचा था। उसके बीच होलकर राज घराने का सुन्दर बंगला था।वही राधा कृष्ण का मंदिर था। लोग उसे कृष्ण मंदिर कहते थे। इसलिए उस काॅलोनी का नाम भी कृष्ण नगर था। पूरा बगीचा पीपल, नीम, आम, निबू, बरगद, गुलमोहर, जैसे वृक्षों से सज्जित था। तुलसी के पौधे तो सारे बगीचे में लगे हुए थे। बादाम तथा चिकु के पेड़ तो हमारे घर की छत पर झांकते थे। "प्रकृति से सिर्फ मनुष्य को ही नहीं, बल्कि पृथ्वी के हर जीव को जीवन मिलता है।" यह बात इस स्थान को देखकर सिद्ध हो रहीं थीं, क्योंकि बग़ीचे में मोर, गाय, गौरैया, तोते आदि का निवास था। मौसम के अनुसार उद्यान खुबसू...
ठोकर
कविता

ठोकर

डॉ. मोहन लाल अरोड़ा ऐलनाबाद सिरसा (हरियाणा) ******************** नही रोड़ा मैं किसी के भी रास्ते का सपने देखने का हौसला मैं भी रखता हूँ चाहे छुपा लो सितारों को उजालो मे तुम नजर भर उन्हें मै भी ताकता हूँ रखा है रास्तों ने ठोकर पर तेरी चाह पर मंजिलो पर नजर मै भी रखता हूँ जाने कितने कदम गुजर गए यूँ ही हर कदम के निशान याद मै भी रखता हूँ भटक जाते है लोग अक्सर यहाँ भी पते उनके रास्तों के याद मै भी रखता हूँ नहीं समझेगा कोई तेरी ठोकर के दर्द को यह इल्म तो बस मै ही रखता हूँ गुजर जाते हैं लोग खामोशी से ठुकरा कर उनके दर्द की कहानी मै ही याद रखता हूँ मिलेंगे तुझसे... जब तु खाक ऐ सपुर्द होगा इंसानो की हस्ती को बस मै ही समझता हूँ ना लगे कोई ऊपर वाले... की ठोकर उस ठोकर का दर्द बस मै ही समझता हूँ परिचय :- डॉ. मोहन लाल अरोड़ा कवि लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता निवासी : ऐलनाबाद सिरसा (ह...
कोई तुमसे सीखे
हिन्दी शायरी

कोई तुमसे सीखे

रमेशचंद्र शर्मा इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** प्यार जताना कोई तुमसे सीखे ! बात बनाना कोई तुमसे सीखे ! भूली बिसरी बातें याद दिलाकर कितना सताना कोई तुमसे सीखे ! आंखों आंखों में बतिया अक्सर राज उठाना कोई तुमसे सीखे ! अपना बनकर बेगाना बन जाना झूठा याराना कोई तुमसे सीखे ! कठपुतली बना मध्यांतर पहले परदा गिराना कोई तुमसे सीखे ! कभी राग दरबारी तो मेघमल्हार साज सजाना कोई तुमसे सीखे ! सीढ़ियों सा इस्तेमाल करके फिर आंखें बताना कोई तुमसे सीखे ! मासूमियत भरी कातिल अदाओं से पलकें झुकाना कोई तुमसे सीखे ! भरे बाजार बदनाम करके हंसकर नजरें चुराना कोई तुमसे सीखे ! परिचय : रमेशचंद्र शर्मा निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय ह...
कभी तुम चुप रहो
कविता

कभी तुम चुप रहो

मंजू लोढ़ा परेल मुंबई (महाराष्ट्र) ******************** कभी तुम चुप रहो, कभी मैं चुप रहूँ, कभी हम चुप रहें खामोशियों को करने दो बातें, यह खामोशियाँ भी बहुत कुछ कह जाती हैं, जो हम कह न सकें वह भी कह जाती हैं। कभी तुम ... आओ आज युंही बैठे एक-दुजे की आंखो में डुबे उस प्यार को महसुस करे जो जुंबा पर कभी आया ही नहीं। कभी तुम चुप ... आओ हम तुम नदी किनारे हाथों में हाथ दे चहलकदमी करें मुद्दतों से जो सोया था एहसास उसे तपिश की गर्माहट को महसुस करें। कभी तुम चुप ... आओ आज छेडे, ऐसा कोई तराना जो धडकनों में बस जाये बिन गाये, बिन गुनगुनाये संगीत की लहरियों में हम डुब जाये। कभी तुम चुप ... चुप रहना कोई सजा नहीं चुप रहना एक कला है, जो बिना कहें सब कुछ कह जायें वह प्यार तो पूजा है। कभी तुम चुप रहो कभी मैं चुप रहूँ कभी हम चुप रहें....। परिचय :- मंजू लोढ़ा...
इस बहती-बहती बस्ती में
कविता

इस बहती-बहती बस्ती में

प्रियंका सिंह मिर्जापुर ******************** इस बहती-बहती बस्ती में, थम पाँव ज़रा, रूक जाने दो, सागर की बाँहें, थाम लू मैं, मुझे अपनी लय में आने दो। स्वप्निल आँखों का ख्वाब सही, उड़ते-उड़ते ख्यालात सही, विलय नहीं, अब नव विहान, मुझे वो उम्मीद जगाने दो। तम बेला है, राह कठिन, लोगों के व्यवहार कठिन, इन घुटती-चुभती राहों में, एक सृजन मशाल जलाने दो। वो प्रेम का मतलब क्या जाने, जो लड़ते हैं, निज स्वार्थ सही, ना जाति-धर्म, ना घृणा-द्वेष, मुझे वो संसार बसाने दो। हर एक दिशा है, दीवार नई, मुझे उसमें द्वार बनाने दो, सागर की बाँहें, थाम लू मैं, मुझे अपनी लय में आने दो। परिचय :-  प्रियंका सिंह जन्मतिथि : २८/०७/१९८३ निवासी : मिर्जापुर सम्प्रति : शिक्षिका घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आ...
प्रीत साजन की
कविता

प्रीत साजन की

विमल राव भोपाल मध्य प्रदेश ******************** साजन तुम संग प्रीत लगाई मन हीं मन शरमाई मैं। तुम से कुछ दिन दूर रहीं पर तुमकों भूल ना पाई मैं॥ एक एक लम्हा तुमको चाहा एक पल भी ना भूल सकी। जब जब तुमको याद किया तब मन हीं मन मुसकाई मैं॥ सांझ सवेरे इंद्र धनुष सा रंग दिखाई देता हैं। तुम से रोज़ मिलन हों ऐसा स्वप्न दिखाई देता हैं॥ मैं एक कुसुम कली बगिया की तुम भंवर दिखाई देते हों। सच कहती हूँ साजन जी मैं तुम इस दिल में रहते हों॥ पहले मुझमे ना समझी थी अब मैं तुमको समझ रहीं हूँ। जेसा तुम मुझमें चाहते हों वैसा ख़ुद कों बदल रहीं हूँ॥ थोड़ी सी कड़वी हूँ सचमें पर मिश्री सी महक रहीं हूँ। प्रिये तुम्हारे घर आँगन में मैं चिड़िया सी चहक रहीं हूँ॥ प्यार तुम्हारा पाकर सचमुच खुदको परी समझती हूँ। सच कहती हूँ प्रिये कसम से मैं बस तुम पर मरती हूँ॥ तुम बस मुझकों देखो अकसर ...
युवा पीढ़ी
लघुकथा

युवा पीढ़ी

सीमा तिवारी इन्दौर (मध्य प्रदेश) ******************** हर दिन की तरह आज भी बागीचा ठंडी मंद हवा, खिले फूलों की खुशबू, बच्चों की हँसी-ठिठौली और बड़ों की चर्चा-परिचर्चा से गुलज़ार था। इन सबके बीच दो युवाओं की टैक्नालॉजी और कैरियर की उर्जा से भरी बातें बरबस ही ध्यान आकर्षित करती थी। वो दोनों बागीचे के चक्कर लगाते हुए रोज ही किसी न किसी मुद्दे पर ज्ञानवर्धक बातचीत किया करते थे। आज एक बुजुर्ग व्यक्ति बागीचे में आए। उन्हें पहले इस बागीचे में कभी नहीं देखा था। उनके हाथ में कुछ समस्या थी जिसे वो एक बॉल को बार-बार फेंक कर व्यायाम के सहारे दूर करने का प्रयास कर रहे थे। परन्तु उनके साथ एक दिक्कत और थी। बॉल फेंकने के बाद धीरे-धीरे चलकर और झुक कर बॉल उठा पाने में बहुत समय लग रहा था। सब लोग रोज की तरह ही अपनी गतिविधियों में व्यस्त थे। पर अचानक एक सुखद परिवर्तन हो गया था। वो दोनों युवा एक निश्चित दू...
सिमरन प्रभु का
कविता

सिमरन प्रभु का

श्वेता अरोड़ाशाहदरा दिल्ली****************** किसी ने क्या खूब कहा है कि किस्मत मे होगा तो खुद-ब-खुद मिल जाएगा, पर मै कहती हू कि क्या पता तकदीर मे ये ही लिखा हो कि जैसा कर्म करेगा वैसा ही फल पाएगा! कर्म करता जा तू उस ऊपर वाले की मर्जी के, फिर देख नजारे, पूरी होती अपनी एक-एक अर्जी के! देर है अंधेर नही, उस ऊपर वाले के दरबार मे, लेने वाले देखे बहुत, पर देने वाला एक ही है इस संसार मे! तेरा सर ना झुकने देगा किसी के आगे, अगर सर तेरा उस ऊपर वाले के आगे झुक जाएगा, कर ले सिमरन हर पल प्रभु का, भाग्य तेरा खुल जाएगा! परिचय : श्‍वेता अरोड़ा निवासी : शाहदरा दिल्ली घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा...
मेरी प्यारी बेटी
कविता

मेरी प्यारी बेटी

संजय जैन मुंबई (महाराष्ट्र) ******************** बेटी को जन्मदिन की दिल से शुभ कामनाएं और देता हूँ शुभ आशीष। प्रगति के पथ पर चलकर करो नाम अपना रोशन। सबकी प्यारी सबकी दुलारी तभी हृदय में सबके बसती। और ख्याल सभी का बेटी जो तुम दिल से रखती हो।। घर आने पर दौड़कर पास आ जाती हो। सीने से लिपटकर प्यारी बेटी। तुम दिलको खुश कर देती हो। और अपनी प्यारी बातों से दिल मेरा जीत लेती हो।। थक जाने पर, स्नेह प्यार से। माथे को सहलाती हो, और अपने स्नेह प्यार से तुम थकन मिटा देती हो।। कभी न कोई जिद की किसी बात को लेकर। कल दिला देंगे, कहने पर मान जाती हो। और छोड़कर जिद्द अपनी, फिर सबके संग खेलने लगती हो।। रोज़ समय पर माँ को दवा की याद दिलाती हो। और अपने हाथो से अपनी मम्मी को खिलाती हो। उसका दुख दर्द हर लेती हो। और मम्मी की प्यारी बेटी तुम बन जाती हो।। घर को मन से औ...
एक नजर
कविता

एक नजर

डॉ. भोला दत्त जोशी पुणे (महाराष्ट्र) ******************** स्वार्थ में वे बन गए दानव, इंसान के किरदार में व्यर्थ ही वे लोगों को घसीटते, अपने अत्याचार में। खूनी खेल को वे खेल रहे हैं, देखो भरे बाज़ार में गीदड़ भभकी पहले फिर भेजें पुलिस की मार में। झूठ बोल ढिंढोरा पीटकर, थोड़ी सफलता पाई है खुद खड़े हैं हाशिए पर, झूठा प्रचार अखबार में। बड़ी उम्मीदें बांट रहे थे कि मंजिल तक पहुंचाएंगे यों जनता को छोड़ चले वे कष्ट भरे मझदार में। झूठ लंबी उड़ान नहीं भरता अतः नि:शब्द हो बैठा असत्य पकड़ा गया तो नौटंकी कर रस्सी सा ऐंठा। कितने वर्षों तक बहकाया अब बहकाना बंद करो काम करने दो, कुछ सीखो अब पगलाना बंद करो। सदियों बाद कोई नायक मिला उसे देशार्थ जीने दो विकास-सीढियां देश चढ़ रहा उसे सीढ़ी चढ़ने दो। आधारशिला रखी है अब देश पटरी पर आ रहा है पटरी संग साजिश न करवाओ देश को आ...
प्रभु राम से विनती…
भजन

प्रभु राम से विनती…

प्रेम नारायण मेहरोत्रा जानकीपुरम (लखनऊ) ******************** प्रभु राम से विनती......... और कुछ भी नहीं प्रिय लगे राम जी, बस तेरे नाम सुमिरन में है डूबना। कैसे हो पायेगा, ये कठिन कार्य है, इसकी युक्ति भी तुमसे ही है पूछना। और कुछ भी........ मैँ वही बस करूँ जो तुम्हे प्रिय लगे, जो नहीं प्रिय तुम्हे उसको है त्यागना। भूल से कुमारग पे पग में धरूँ, मेरे अंतर से तत्काल तुम टोकना। और कुछ भी....... प्रभु कृपा से है श्रेष्ठ योनि मिली प्रभु के सुमिरन में ही इसे है लगाना, वे दयालु हैं करुणा लुटाते सदा, डूब प्रभु में ही करुणा को है लूटना। और कुछ भी....... सारी सृष्टि प्रभु की वही पालते, बनके बच्चे प्रभु बाहों में झूलना, नाम सेवा में हर साँस मेरी लगे, ह्रे दयानिध है तुमसे यही याचना। और कुछ भी......... परिचय :- प्रेम नारायण मेहरोत्रा निवास : जानकीपुरम (लखनऊ) घोषणा पत्र : मै...
स्त्री या वेदना
कविता

स्त्री या वेदना

अशोक शर्मा कुशीनगर, (उत्तर प्रदेश) ******************** तुम माँ बहन भार्या हो, जग में खूब सम्मान है। हाँ, तुम वही स्त्री हो, सृष्टिकर्ता तेरी पहचान है। तुमने पुरुषों को जन्म दिया, जो पौरुष दिख लाते है। कभी अदब कभी रौब से, तुम पर हुकुम चलते हैं। तुम अबला बन सहती हो, समाज के जुल्मों सितम। शिक्षा की देवी हो तुम, भावे न तुमको अहम। काली दुर्गा देवी बन, तिहु लोक में पूजी जाती। रणचंडी नारायणी बन, शक्ति स्वरूपा कहलाती। पर कहीं-कहीं भाग्य ने, बेरहम हाथों में थोप दिया। अनचाहे पौधे जैसे, दहेज मरु में रोप दिया। ना समझे जग तेरी पीड़ा, कोख में तू मेरी जाती। कहीं बेरहम कहीं कोठों पर, मर्यादा तार तारी जाती। बन लक्ष्मी मूरत तुम, ममता रूप दिखाती हो। जब बढ़ जाये पाप धरा पर, चामुंडा बन जाती हो। कहीं दरिंदों के हाथों, मर्यादा कुचली जाती है। बन स्त्री रूप जघन्य सहती,...
पहले बात को समझना चाहिए
संस्मरण

पहले बात को समझना चाहिए

संजय वर्मा "दॄष्टि" मनावर (धार) ******************** पहले बात को समझना चाहिए एक वाक्या वो यूँ था- बाबूजी ने साहब के बंगले पर जाकर बाहर खड़े नौकर से पूछा साहब कहाँ है ? उसने कहा "गए" यानि उसका मतलब था की साहब मीटिंग में बाहर गए। बाबूजी ने ऑफिस में कह दिया की साहब गए इस तरह उड़ती-उड़ती खबर ने जोर पकड़ लिया। खैर, कोई माला, सूखी तुलसी, टॉवेल आदि लेकर साहब के घर के सामने पेड़ की छाया में बैठ गए। घर पर रोने की आवाज भी नहीं आरही थी। सब ने खिड़की में से झाँक कर देखा। साहब के घर में कोई लेटा हुआ है और उस पर सफ़ेद चादर ढंकी हुई थी। सब घर के अंदर गए और साथ लाए फूलो को उनके ऊपर डाल दिया। वजन के कारण सोये हुए आदमी की आँखे खुल गई। मालूम हुआ की वो तो साहब के भाई थे जो उनसे मिलने बाहर गावं से रात को आये थे। सब लोग असमझ में थे की बाबूजी को नौकर ने बात समझे बगैर सही तरीके से नहीं की। इसमें बाबूजी का कसूर...
सुन ले पुकार
कविता

सुन ले पुकार

रुचिता नीमा इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** हे ईश्वर कहाँ है तू, कहते है कण कण में बसा तू, हर जीव के मन में बसा तू, फिर क्यों नहीं तुझको दिखता, इस जग में कितना आतंक मचा।। चारों और है विध्वंस मचा, मृत्यु का तांडव है रचा, मानवता को ताक में रख, लूटमारी का सब खेल रचा, जो कहलाते है जीवन रक्षक, अब धन के लिये बन रहे भक्षक।। क्या राजनेता सिर्फ अपनी रोटी सकेंगे, निर्धन फिर मृत्यु की बलि चढ़ेगे, कही भूख से, तो कही दुख से, तो कही बेरोजगारी की मार सहेंगे।। हे ईश्वर अब तो कुछ राह दिखा, इस काल को अपना ग्रास बना।। ले अवतार अब ओ तारण हार, इस महामारी से मुक्त करा।। अब बहुत हुआ इसका आतंक तू आकर इसको खत्म कर।। कितने अपनों को लील गया, जग में अनाथ कर छोड़ गया।। अब तू और न विलम्ब कर, सुन ले पुकार, और मदद कर।। जग में फिर से खुशहाली कर। आकर बन्द ये तबाही कर।। ए...
३७० का हटना
कविता

३७० का हटना

अखिलेश राव इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** राष्ट्र विजय पर राष्ट्रद्रोहियों का जहर रास नहीं आया घाटी का शांतिपूर्ण पहर बस करो देश के जयचंदो और गद्दारों कश्मीरी पंडित लौट रहे हैं अपने गांव शहर।। भूल गए ९० में हिंदू का खून बहाया था आशियाना छीन लिया मार मार भगाया था तब तो तुम सबके मुंह पर चुप्पी छायी थी तत्कालीन सरकार ने भी कहर ढाया था काश्मीर की क्यारी में क्यों बो रहे जहर रास नहीं आया घाटी का शांतिपूर्ण पहर।। वातावरण भाईचारे का हरपल तुम्हें खटकता है जिन्ना की औलादों सीने में पाकिस्तान धड़कता है दशकों में खुशियां लौटी है मिलजुल अब मौज करो धारा ३७० का हटना अब भी तुमको खलता है डलझील में उठने लगी है प्रेम की लहर कश्मीरी पंडित लौट रहे हैं अपने गांव शहर।। परिचय :- अखिलेश राव सम्प्रति : सहायक प्राध्यापक हिंदी साहित्य देवी अहिल्या कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर...
रोटी के नाम
दोहा

रोटी के नाम

विकास सोलंकी खगड़िया (बिहार) ******************** डिजिटल के इस दौर में, लाख करें अपलोड । गूगल से होता नहीं, रोटी डाउनलोड ।। रोटी मिलती है नहीं, हम मुफलिस को एक । जनम दिवस के नाम पर, काट रहे वो केक ।। होते होते हो गई, रोटी ज्यों ही गोल । तपते ताबे पर चढ़ा, अनगढ़ सा भूगोल।। युद्ध अमन की कामना, जब भी करते खास । दुहराना पड़ता सदा, रोटी का इतिहास ।। देना पड़ता सूर्य को, सच में तब धिक्कार । पा लेता है चाँद जब, रोटी का आकार।। परिचय :-विकास सोलंकी निवासी : खगड़िया (बिहार)) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रक...
झूठ का बोलबाला
कविता

झूठ का बोलबाला

सुधीर श्रीवास्तव बड़गाँव, गोण्डा, (उत्तर प्रदेश) ******************** बस ये ही तो गड़बड़झाला है तुझे ये सब कहाँ समझ में आने वाला है। तुझे तो सत्यवादी बनने का भूत जो सवार है। अरे मूर्खों ! तुम सब क्यों नहीं समझते? आज के खूबसूरत परिवेश में सत्य का मुँह काला है। उसका कुर्ता मुझसे सफेद क्यों है? यार ! अब तो समझ लो ये सब झूठ का बोलबाला है। खबरदार, होशियार बहुत हो चुका झूठ की जी भरकर बेइज्जती अब और सहन नहीं करूंगा, झूठ का अपमान किया तो मानहानि का केस करूंगा। झूठ के गड़बड़झाले की तो बात भी मत करना, सत्य को तुम चाटते आ रहे हो बचपन से बुढ़ापे तक, क्या मिला तुम ही बता दो आखिर तुमको अब तक। झूठ का गुणगान किया मैने अब तक, तुम खुद ही तो कहते हो तू तो है सिंहासन वाला। परिचय :- सुधीर श्रीवास्तव जन्मतिथि : ०१/०७/१९६९ शिक्षा : स्नातक, आई.टी.आई., पत्रकारिता प...
ज्ञान प्रकाश
कविता

ज्ञान प्रकाश

अनन्या राय पराशर संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश) ******************** मद की ये जो भित्ति है है बान बहुत ख़राब बली के सत्व की बलि चढ़े होय सब कृत्य बर्बाद।। कर्म की कांति से कलि में तू हो जग में तरणि समान बिन आयास न कुल मिले भीति दे अवरोध हजार।। चित्र छोड़ चरित्र का कर तू अब बखान जिससे मानवता बढ़े होवे जग कल्याण ।।। चला गया जो उसे भुलाकर कर आगत सम्मान कर कार्य कटिबध्द हो निज क्षमता पहचान।। कर दुआ मानवता अनुदिन बढ़े हो अनुदिन दानवता नाश मिटे पिचाशी मान्यता फैले ज्ञान प्रकाश, फैले ज्ञान प्रकाश।। परिचय :- अनन्या राय पराशर निवासी : संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशि...
लेखक की आत्मा
व्यंग्य

लेखक की आत्मा

सुधा गोयल बुलंद शहर (उत्तर प्रदेश) ******************** पसीने से तर-बतर, लस्त पस्त से यमराज भगवान विष्णु को प्रणाम कर नतमुख खड़े हो गए। "वत्स यम, आज इतने थके और उदास क्यों लग रहे हो?" "भगवान, इस सेवक को अब आप सेवामुक्त करें। बहुत दौड़ लिया। अब नहीं दौड़ा जाता"- कहते कहते यमराज का कंठ अवरुद्ध हो गया। "ऐसी भी क्या बात है यम? जब से सृष्टि का निर्माण हुआ है तुम अपना काम पूरी निष्ठा और लगन से कर रहे हो। अब क्या हो गया?इतने घबराए और निराश क्यो हो? सेवा समाप्त करने से समस्या का हल नहीं निकल पाएगा।" पांव पकड़ लिए यमराज ने। "निश्चिंत होकर कहो क्या कष्ट है? संकोच मत करो।" यमराज ने हिम्मत जुटाई। करबद्ध हो बोले- "भगवन्, आपने मुझे एक वृद्ध लेखक की आत्मा लेने भेजा था।" "हां हमें याद है। परिवार वाले उससे तंग आ चुके हैं। उम्र भी पिचानवें साल है। बहू बेटे रोज मंदिर में दीपक जलाकर प्रार्थना करते है...
धरती माता
हाइकू

धरती माता

कु. आरती सिरसाट बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) ******************** सुनों धरती माता क्या है कहती आँसू बहाती.... लाशों का बोझ अब ना मैं सहती खफ़ा रहती.... सहनशील धरती माता मत कर प्रलय.... अब तो शवों को गोद में लेने से किया इंकार.... संतान हम तेरी ही है जननी सुरक्षा कर.... परिचय :- कु. आरती सुधाकर सिरसाट निवासी : ग्राम गुलई, बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने...
बाल श्रम
कविता

बाल श्रम

रश्मि लता मिश्रा बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ******************** आज के बालक ही तो हैं देश की कल पहचान। इसीलिए कर्तव्य बने इन पर दीजिए ध्यान। बारह जून को मना रहे दिवस विश्व बाल श्रम निषेध आभासी है रूप चूंकि कोरोना बदले नित वेश ऐसा श्रम जो उम्र से पहले शिक्षा में आड़े आये, या व्यवहारिक तौर पर नुकसान बच्चों का करवाये चौदह वर्ष से कम उम्र में शिक्षा से वंचित कराये या चौदह से अठारह के बीच खतरनाक व्यापार में लगाये सभी बाल संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध कहाये। दो हजार दो में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुवात उद्देश्य अनिवार्य शिक्षा अभियान से बालकों को जोड़ने की बात विश्व मे १५२ करोड़ बच्चे बाल श्रम का शिकार, वैश्विक सरकारें चाहती हैं करना इनका उद्धार पर ये समस्या तो सामाजिक, मानवीय संवेदनाओं का है आधार, अतः गम्भीरतापूर्वक करिये विचार हम कैसे इसमें बन सकते हैं मददगार। ...
डूबते सूरज की रंगत
ग़ज़ल

डूबते सूरज की रंगत

विवेक रंजन 'विवेक' रीवा (म.प्र.) ******************** डूबते सूरज की रंगत फिर से बहलाने लगी है, पास आकर फिर उदासी ज़ख्म सहलाने लगी है। जाने किनकी और किन गुस्ताखियों का कर्ज़ है, मुस्कुराती ज़िंदगी सब आज कुम्हलाने लगी है। यूं तो हसीं ख्वाब के गुंचे खिले हैं बाग में, देखता हूँ उन सभी की शाम ढल जाने लगी है। मुट्ठियों में तुम हवा को कैद करते रह गये, रूह की ताकत के आगे मौत शरमाने लगी है। फासले का फलसफा तुम मान भी जाओ ‘विवेक’, रफ्ता-रफ्ता ज़िंदगी अब राह पर आने लगी है। परिचय :- विवेक रंजन "विवेक" जन्म -१६ मई १९६३ जबलपुर शिक्षा- एम.एस-सी.रसायन शास्त्र लेखन - १९७९ से अनवरत.... दैनिक समय तथा दैनिक जागरण में रचनायें प्रकाशित होती रही हैं। अभी हाल ही में इनका पहला उपन्यास "गुलमोहर की छाँव" प्रकाशित हुआ है। सम्प्रति - सीमेंट क्वालिटी कंट्रोल कनसलटेंट के रूप में विभिन्न स...
जिंदगी
कविता

जिंदगी

मंजुषा कटलाना झाबुआ (मध्य प्रदेश) ******************** जिंदगी एक सफर, एक सफ़र हैं जिंदगी। कभी इधर, कभी उधर, कँहा जा रही हैं जिंदगी। खुशी ग़म का हेर फ़ेर है, हस्ती रोती है जिंदगी। कभी नोट के पीछे, तो कभी सांसो के लिए भागती है जिंदगी। कभी निडर सी हो जाती, तो कभी बहुत डराती है ये जिंदगी। कभी एक पल आसमान है दिखती, तो कभी जमीन से नाता करवाती है ये जिंदगी। बेगानो को अपना करती, अपनो को बेगाना कर जाती है ये जिंदगी। स्वर्ग के दर्शन है करवाती तो कभी दोजख़ बन जाती है जिंदगी। जिंदगी के रूप कई, कई रंगों की है ये जिंदगी। परिचय :- मंजुषा कटलाना निवासी : झाबुआ (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्र...
आत्म विश्वास
कविता

आत्म विश्वास

संजय जैन मुंबई (महाराष्ट्र) ******************** मुसीबत का पहाड़, कितना भी बड़ा हो। पर मन का यकीन, उसे भेद देता है। मुसीबतों के पहाड़ों को, ढह देता है। और अपने कर्म पर, जो भरोसा रखता है।। सांसारिक उलझनों में, उलझा रहने वाला इंसान। यदि कर्म प्रधान है तो, हर जंग जीत जायेगा। और हर परस्थितियों से बाहर निकल आएगा।। लिखता है कहानियाँ, सफलता की इंसान। गिरा देता है पहाड़ो को, अपने आत्म विश्वाव से। और यही से निकलता, बहुमूल्य हीरा को। और यह काम इंसान ही अपने बूते पर करता है।। रखो यकीन अपने, आत्मबल पर तुम। यकीन से में कहता हूं, बदल जाएगी तेरी किस्मत। न हो यकीन अगर तुमको, तो कुछ करके काम देखो, सफलता चूमेगी तेरे कदमो को।। परिचय :- बीना (मध्यप्रदेश) के निवासी संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं। करीब २५ वर्ष से बम्बई में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में मै...
कलम से प्रहार कर
कविता

कलम से प्रहार कर

राधेश्याम गोयल "श्याम" कोदरिया महू (म.प्र.) ******************** साहित्य के सम्रांगण में कलम से तू वार कर, भारत के नव प्रांगण में शिक्षा का तू प्रचार कर। हे चाणक्य के वंशज न डर कर न हार कर, देशद्रोही कंटको पर कलम से तू वार कर। सत्य की मशाल से अज्ञान तम को दे मिटा, तेज आंधी तूफ़ान में तू कदम न पीछे हटा चूम ही लेगी सफलता एक दिन तेरे कदम, स्वाभिमान को रख बचा व्यक्तित्व को संवार कर सीमा पर सैनिक अड़े है राष्ट्र रक्षा के लिए, दुश्मनों से हर पल लड़े है राष्ट्र रक्षा के लिए। ऐसे में गद्दार कोई गोपनीयता बेचकर, दो कलम से मौत उसको और चड़ा दो दार पर। कलम के सिफाही हो कलम कभी न बेचना, जुल्म के आगे झुके न, हो सर कलम न सोचना। बिक गई गर लेखनी, यदि चंद सिक्कों के लिए, तो रक्षक भी वतन के होंगे, पस्त एक दिन हारकर। जीती हे पहले भी हमने कितनी ही बाजी हार कर, कवि कलम से जीती बाजी पृ...