खून की मांग
प्रीति शर्मा "असीम"
सोलन हिमाचल प्रदेश
********************
"खून मांग" कर आजादी के,
सपने को साकार किया।
सुभाषचंद्र बोस ने आज़ाद,
भारत का निर्माण किया।।
"खून मांग" कर आजादी के,
सपने को साकार किया।
कौन..... भूला पाएगा।
मातृभूमि के सपूत ने... जो किया।
होकर खड़े अकेले
"आजाद हिंद"
सेना को साकार किया।।
"खून मांग" कर आजादी के,
सपने को साकार किया।
भीख में नहीं मिलती आजादी।
जीवन देकर यह आह्वान किया।।
अपने खून के कतरे-कतरे को,
आज़ाद भारत के नाम किया।।
परिचय :- प्रीति शर्मा "असीम"
निवासी - सोलन हिमाचल प्रदेश
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशि...























