रामभक्ति में कंचन कुंवरी
ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************
अखिल भारतीय कविता लिखो प्रतियोगिता
विषय :- "नारी और स्वतन्त्रता की उड़ान"
उत्कृष्ट सृजन पुरस्कार प्राप्त रचना
नारियों में नारी कंचन कुँवरी
भक्तिमय जीवन में खूब तरी
श्रद्धाभक्ति जगायी श्री राम की
खुशियां भक्ति में पायी खरी।।
श्रद्धा से श्रीराम को बसा ली
बाल्यकाल से महिमा पा ली
श्रीराम के चरण की भक्ति में
रामभक्तिमय जीवन बना ली।।
काव्यात्मक रस का प्रेमभाव
रामभक्ति का रखा खूब चाव
चित्तएकाग्र में पाया रामभाव
सदैव बसाया रामभक्ति भाव।।
भक्ति की तृष्णा बुझाती राम से
गुनगुनाती गाती नितगीत राम के
जीवनकर्म को अनन्य बनाया
राम आराध्यदेव सुख सब पाया।।
बेतवाँ की लहरों में नित बैठ
रामभक्ति भाव पाती ठेठ
महिमा राम की जान
जीवन अर्पण समर्पण
रामभक्ति में प्राण
करती गई रामभक्ति सेवा
सर्वस्व मान ली कंचन कुंवरी,
राम...
























