शक्ति आराधना
सरला मेहता
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
शक्ति सिध्दि की बात से
दम्भी रावण हुआ प्रसन्न
व्यथित राम हुए हार से
सारे शमशीर हुए विफल
जामवंत इक युक्ति सुझाई
कमल एक सौ एक लेकर
मन में धारे अटल विश्वास
राम बैठे करने देवी- जाप
रात्रि से भोर तक प्रभु किए
पद्म अर्पण चरण कमल में
पुष्प एक की कमी हुई जब
प्रभु की चिंता गहराने लगी
माँ शक्ति ने परीक्षा के लिए
युक्ति से एक कमल छुपाया
प्रभु को माँ कौशल्या सर्वदा
राजीवलोचन ही बुलाती थी
तीर उठाया यही सोच प्रभु ने
क्यूँ न नयन ही अर्पण कर दूँ
माँ शक्ति ने तब दर्शन देकर
थामा हाथ स्व प्रिय भक्त का
अमर शक्ति का वरदान पाकर
प्रभु किया दुष्ट दशानन संहार
आओ हम सब फ़िर मिल करके
करें माँ शक्ति का आज आव्हान
परिचय : सरला मेहता
निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित...



















