हिन्दू है अखंड
धैर्यशील येवले
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
कर शत्रु पर वार, कर खंड-खंड
हिन्दू है अखंड, जोश है प्रचंड ।।
पावन मातृभूमि, पावन देश है
देता विश्वबंधुत्व, का संदेश है
हर नर नारी में, यहाँ राम बसे है
वेदऋचाओ से, पर्जन्य बरसे है
माँ भारती का, गौरव है अखंड
कर शत्रु पर वार, कर खंड-खंड
हिन्दू है अखंड, जोश है प्रचंड।।
स्वर्ग से महान, जन्मभूमि प्रणाम
मंदिर के समान, देवभूमि प्रणाम
रक्त तिलक से, जयघोष करते है
इस धरा पर पसरा, दोष हरते है
आज हाथ मे मेरी, है न्याय दंड
कर शत्रु पर वार, कर खंड-खंड
हिन्दू है अखंड, जोश है प्रचंड।।
नई धारणा है, नवनिर्माण है
राष्ट्र के लिए, उत्सर्ग ये प्राण है
मर्यादा में रहते, कर्मयोगी है
यहाँ घर घर मे, समर्थ जोगी है
होगा दलन उसका, जो है उद्दंड
कर शत्रु पर वार, कर खंड-खंड
हिन्दू है अखंड, जोश है प्रचंड।।
देश के हर कोने में, ...

























