दीप
डॉ. चंद्रा सायता
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
दीप तुम जलाओ,या फिर मैं जलाऊं।
उजाला तुम्हारा न मेरा होता है।
दीप हम जलाएं कि जलते रहें दीप।
वो तो हथेली पे उगा सूरज होता है।
वह तमस की सूनी-सूनी देहरी पर,
गश्त लगाता इक प्रहरी होता है।
सच कहें अंधेरों में बसने वालों का,
उत्साह-सुरक्षा का विश्वास होता है।
किसी अकिंचन के स्वप्न का आधार।
किसी बेबस कश्ती की पतवार होता है।
बिन प्रकाश दीप का अस्तित्व केसा?
वह तो आस्था-प्रेम का पर्याय होता है।
दीप-दान करते रहें, प्रीत-दान होगा।
शनै:-शनैः मानव संस्कारी होता है।
दीप कभी विद्युत का पूरक नहीं होता।
वह तो संस्कृति का आधार होता है।
परिचय :- डॉ. चंद्रा सायता
शिक्षा : एम.ए.(समाजशात्र, हिंदी सा. तथा अंग्रेजी सा.), एल-एल. बी. तथा पीएच. डी. (अनुवाद)।
निवासी : इंदौर मध्य प्रदेश
लेखन : १९७८ से लघुकथा सतत लेखन
प्रकाशित पुस्तकें : १- गिरहे...























