Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

देखो वो चांद आया

रश्मि श्रीवास्तव “सुकून”
पदमनाभपुर दुर्ग (छत्तीसगढ़)

********************

देखो वो चांद आया
करवा का चांद आया
कही बदलो में छुपता
कही डूबता निकलता
वो देखो चांद आया
करवा का चांद आया
खेले छुपन छुपाई
देते तूझे दहाई
वो देखो चांद आया
इठलाता चांद आया
बलखाता चांद आया
उसका गुरुर देखो
उसको जरूर देखो
कैसा सलोना दिखता
वो देखो चांद आया
करवा का चांद आया
साजो श्रृंगार देखो
रूपसी का हार देखो
वो चांद सा है दिखता
पर चांद को है तकता
देखो वो चांद आया
करवा का चांद आया
सोलह श्रृंगार करके
व्रत और उपवास करके
निर्जल बिताये है दिन
गिन गिनकर ये पल छिन
तब जाकर कहीं वो आया
वो देखो चांद आया
करवा का चांद आया
सखियों ये अर्ध्य देकर
नैवैद्य से सजाकर
कर लो यही विनती
सौभाग्य की हो वृद्घि
कर लो ये व्रत अब पूरी
सब कामना हो पूरी
देखो वो चांद आया
करवा का चांद आया

परिचय : रश्मि श्रीवास्तव “सुकून”
निवासी : मुक्तनगर, पदमनाभपुर दुर्ग (छत्तीसगढ़)
घोषणा : मैं यह शपथ पूर्वक घोषणा करती हूँ कि उपरोक्त रचना पूर्णतः मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *