हे शिव शंभू करुणा निधान
प्रीति तिवारी "नमन"
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
********************
हे शिव शंभू करुणा निधान,
टाले न सके विधि के विधान।
अखिल विश्व के पालन हारे,
किस भांति करुँ तेरा यशोगान ।।
भर दो शक्ति,साहस हम में,
आनंद प्रेम, दृढ़ता मन में।
हो मानवता हर,जन जन में
निज मातृ भूमि का करें मान।।
हे शिव शंभू करुणा निधान
रोशन कर दो जीवन सबका,
मिट जाये "तम" अन्तर्मन का।
कर्तव्य विमुख ना रहे कोई,
प्रभु हमको दो ऐसा वरदान।।
उददेश्यहीन जीवन न रहे,
समरसता संबंधों में रहे।
निर्विघ्न करो पथ के व्यवधान
दे दी हमने अपनी कमान।।
हे शिव शंभू करुणा निधान...
संघर्षों से निखरें प्रतिपल,
संवरे शुभकाज सफल हो कल।
हम बन जायें तुम्हरे समान।
हे दीनबंधु करुणा निधान...।
परिचय :- प्रीति तिवारी "नमन"
निवासी : गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
उद्घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार स...

















