Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

जय हो माता महागौरी

संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया
भोपाल (मध्यप्रदेश)

********************

नवरात्रि मां दुर्गा
आठवीं शक्ति, तू महागौरी।
कहलाती, मां तेरा रूप।
अवर्णनीय, अतुलनीय तेरा।
पूर्ण गौर वर्ण।

मां तू शंख चंद्र अरू कुंद।
पुष्प सम शश्वेत गौरवर्ण
कांतिमान शोभित।
मां तेरे सकल वस्त्र, आभूषण।
शश्वेत धवल, दिव्य जगमग करें।

मां तू बैल पीठ सवार विराजित।
मां तू चतुर्भुजाधारी।
ऊपर दाँया कर अभय मुद्रा।
नीचे दाँया कर अरू मुद्रा
संग अति शांत मुद्रा सोहै।

मां ऊपर बाँये कर डमरु अरु।
नीचे बाँये कर वर मुद्रा सोहै।
मां तेरी शक्ति अमोघ फलदाई।
तेरी आराधना उपासना।
हम सब को पाप मुक्त करें।
तेरा भक्त पावन अक्षय पुण्य।
अधिकारी बने।

तू जगत माता हम सबकी।
मां तू महाकाली दुर्गा रूप।
शरण आने वाले का तू।
संकट मिटावै।

शनिवार तेरी पूजन जो करै।
उसके बिगड़े कारज सुधारै।
जय हो माता महागौरी तेरी।
सदा जय हो, हम सब तेरे।
चरणों शीश नवाए।

तेरी कृपा आशीष पावै।
जीवन आनंद।
मंगल संग बितावै।

परिचय :- श्रीमती संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया
निवासी : भोपाल (मध्यप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *