Sunday, June 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पद्य

ज्ञानी सन मिलो तो
आंचलिक बोली

ज्ञानी सन मिलो तो

परमानंद सिवना "परमा" बलौद (छत्तीसगढ) ******************** छत्तीसगढ़ी ज्ञानी सन मिलो तो ज्ञान मिलही सच्चाई के रास्ता मिलही, अज्ञान से मिलो तो गलत व्यवहार सिखे ला मिलही.! संसार मे दो तरह के इंसान अच्छा बुरा तोला इही मे चुने ला पढही, अच्छा बुरा के संगत ला परखे ला पढही.! अच्छाई के बात बताही जो जन्म दिये मां बाप और गुरु, ये दुनिया मे इज्ज़त बनाही तोर व्यवहार.! संगत ला जान ले सुख दुख के रददा ला पहिचान ले, सब के इज्ज़त करले दुनिया मे इज्ज़त सम्मान कमा ले..!! परिचय :- परमानंद सिवना "परमा" निवासी - मडियाकट्टा डौन्डी लोहारा जिला- बालोद (छत्तीसगढ़) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छाया...
मन में उठे एक तरंग
कविता

मन में उठे एक तरंग

शत्रुहन सिंह कंवर चिसदा (जोंधरा) मस्तुरी ******************** मन में उठे एक तरंग सोच-सोच के हुई मन में उलझन क्या चले मन में विचार कोई ना जाने मन का सवाल कभी इधर तो कभी उधर दौड़ता ही रहता हर पल ना थके कभी, कभी ना हारे होता है फिर भी मन में बात मन की बाते कोई ना जाने होता है मन में क्या क्या व्यथा मैं बताऊं मन की बात सृष्टि को छानकर बैठा है जहां जा ना सके हम वह गया है मन का विस्तार रुकता नहीं मैं कभी करता हूं निश्चर एक सवाल अच्छे बुरे का है समझ मुझे फिर भी है एक उलझन ख्याल मन में है कितना संसार ये बाते मन ही जाने क्या से क्या किया मन में लगे एक सच्चा यह संसार मन की व्यथा अब मैं क्या बताऊं मन में उठे हर बार एक सवाल। परिचय :-  शत्रुहन सिंह कंवर निवासी :  चिसदा (जोंधरा) मस्तुरी घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरच...
मां की अभिलाषा
कविता

मां की अभिलाषा

डॉ. कुसुम डोगरा पठानकोट (पंजाब) ******************** मां की हसरत सिर्फ इतनी सी रही होगी बेटे की गोद में सिर रख कर रोऊं लिपट जाऊं उसके कंधे से कुछ इस तरह कि जैसे बच्चा हो जाऊं उसकी देखरेख में दिन बिताऊं लोरी दे कर वो मुझ को सुलाए खाने का कोर अपने हाथ से खिलाए जब मैं वृद्ध हो जाऊं बचपन में मां बच्चे का जो संबंध है बनता बिना किसी अपेक्षा लिए है होता कुर्बान कर जाती मां अपनी हस्ती भूल कर अपने जीवन की हर मस्ती सुबह उसी से, रात्रि उसी के संग लाड-लड़ाती बदल-बदल कर रंग मां की ममता का ही मोल चुकाना चाहे अगर कोई किशोर तो मां से ना करे तकरार किसी भी रोज़ तो मां से ना करे तकरार किसी भी रोज़ परिचय :- डॉ. कुसुम डोगरा निवासी : पठानकोट (पंजाब) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी क...
दरिया से गहराई पूछी
ग़ज़ल

दरिया से गहराई पूछी

नवीन माथुर पंचोली अमझेरा धार म.प्र. ******************** दरिया से गहराई पूछी। कश्ती से उतराई पूछी। मन में दर्द जगाने वाले, गीतों से तन्हाई पूछी। बूंदे जब बरसी आहिस्ता, बादल से ऊँचाई पूछी। दूर जो चहरा पढ़ न पाई, आँखों से बीनाई पूछी। जाल बिछाती मकड़ी से फ़न, क़ुदरत से दानाई पूछी। हीर से सब उसकी रानाई, राँझे से शैदाई पूछी। अक़बर ने हर बूझे हल पर, बीरबल से चतुराई पूछी। परिचय :- नवीन माथुर पंचोली निवास - अमझेरा धार म.प्र. सम्प्रति - शिक्षक प्रकाशन - देश की विभिन्न पत्रिकाओं में गजलों का नियमित प्रकाशन, तीन ग़ज़ल सन्ग्रह प्रकाशित। सम्मान - साहित्य गुंजन, शब्द प्रवाह, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर (hindirakshak.com) द्वारा हिन्दी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट...
माँ जगदंबे काली
भजन, स्तुति

माँ जगदंबे काली

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** रक्षा करो माँ जगदंबे काली रक्षा करो माँ जगदंबे काली...... तुम हो दुर्गा तूम ही काली करती हो तुम अपने बल से सारे जगत की रखवाली मेरी भी रक्षा करो माँ बजगदंबे काली। रक्षा करो माँ जगदंबे काली...... तुम हो विद्या तुम ही हो महाविद्या मुझे भी विद्या का दान दो माँ काली। रक्षा करो माँ जगदंबे काली...... तो तुम हो आदि तुम हो अनंत तुमसे है सृष्टि का आरंभ तुमसे ही सृष्टि का अंत रक्षा करो माँ जगदंबे काली...... तुम हो दयालु तुम हो परम् दयालु मेरे सिर पर भी दया का हाथ रख दो माँ काली रक्षा करो माँ जगदंबे काली रक्षा करो माँ जगदंबे काली...... परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करत...
निज उदर की सुवास खोजने
ग़ज़ल

निज उदर की सुवास खोजने

डॉ. सुलोचना शर्मा बूंदी (राजस्थान) ******************** निज उदर की सुवास खोजने जाने कितने मृग तड़पे होंगे सुरीली सी ग़ज़ल कहने वाले दर्द से कितनी बार मरे होंगे जो चिराग हवाओं से ना डरे हैं निस्सन्देह उन्ही से दूर अंधेरे होंगे वो जो तूफानों में कश्ती डाले हैं या हैं मजबूर या सिरफिरे होंगे टिके हैं अंधेरों के सामने दीपक सूरज तलक उन्हीं के चर्चे होंगे तमस ने बेशक खुदकुशी की होगी जहां जुगनू चमकते दिखे होंगे!! परिचय :- डॉ. सुलोचना शर्मा निवासी : बूंदी (राजस्थान) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां...
पिता का साया
कविता

पिता का साया

अशोक पटेल "आशु" धमतरी (छत्तीसगढ़) ******************** जीवन मे पिता का साया होती है सुकून भरी छाया। पिता से है जो प्यार पाया जीवन में आनन्द समाया। पिता हैं बच्चों का साया जो बुरी नजरों से बचाया। जिसने प्यार सदा लुटाया तभी पिता वो कहलाया। पिता ने गिरने से बचाया अपने को बैसाखी बनाया। पिता ने चलना सिखाया गिरते हुए हृदय से लगाया। पिता ने मुझे खड़ा कराया मंजिल का राह दिखाया। पिता ने कष्टों को भगाया मेरे बोझ कंधों से उठाया। परिचय :- अशोक पटेल "आशु" निवासी : मेघा-धमतरी (छत्तीसगढ़) सम्प्रति : हिंदी- व्याख्याता घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्...
उन क्रूरों ने निर्ममता से
कविता

उन क्रूरों ने निर्ममता से

अर्चना अनुपम जबलपुर मध्यप्रदेश ******************** https://youtu.be/RiMP3GcPej8 रस-रौद्र, करुण उन क्रूरों ने निर्ममता से बांट दिया जब घाटी को.. आरी बींचो-बीच धरी और काट दिया जब बेटी को? तब भी धधके नहीं क्रोध के हृदय तुम्हारे क्यों शोले? मौन रहे या टाल दिया, तब एक सहिष्णु ना बोले? नन्हे-नन्हे बच्चों को जब वो गोली से भूंज रहे थे? सत्ता लोलुप चतुर लड़इये तब विदेश क्यों घूम रहे थे? 'सर्वानंद या गिरिजा टिक्कू' की ख़ातिर मोम नहीं क्यों पिघली? भारत में रहकर डरने वालों! तब जीभ तुम्हारी विष ना उगली? आज दर्द पर उनके कुछ कुर्सी के दम्भी मुस्काते हैं हँसते नहीं, दरअसल दैत्यवंशी हैं! जात दिखाते हैं। आखिर क्यों? चीखें उनकी कान के पर्दे तुम्हारे फाड़ नहीं देतीं? किसलिए तुम्हारी आँखे उन संग हुई त्रासदी पर ना रोतीं? सहमा नहीं कलेजा बोलो आख़िर क्यों चीत्कारों से.. जले नहीं क...
आ गई है
कविता

आ गई है

डॉ. जियाउर रहमान जाफरी गया, (बिहार) ******************** वो लड़की घर पे कैसे आ गई है शिकन बिस्तर पे कैसे आ गई है कभी जो चाहती थी बस मोहब्बत वो अब जेवर पे कैसे आ गई है कभी कुछ बात हो जाती है घर में ये तूं खंजर पे कैसे आ गई है हर इक कतरा इसी से है परेशां नदी पत्थर पे कैसे आ गई है कोई देखे अगर बदनाम कर दे वो फिर छप्पर पे कैसे आ गई है गजल पनघट पे शरमाती थी कल तक वो अब शॉवर पर कैसे आ गई है परिचय :-  डॉ. जियाउर रहमान जाफरी निवासी : गया, (बिहार) वर्तमान में : सहायक प्रोफेसर हिन्दी- स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, मिर्जा गालिब कॉलेज गया, बिहार सम्प्रति : हिन्दी से पीएचडी, नेट और पत्रकारिता, आलोचना, बाल कविता और ग़ज़ल की कुल आठ किताबें प्रकाशित, हिन्दी ग़ज़ल के जाने माने आलोचक, देश भर से सम्मान। घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एव...
आया वसंत
कविता

आया वसंत

विजय वर्धन भागलपुर (बिहार) ******************** आया वसंत, आया वसंत हो गया शीत का पुनः अंत सरसों हैं फूल रहे सर्वत्र धरा ने पहना पिला वस्त्र घर से सब निकले धीर संत आया वसंत, आया वसंत हँस रहे बाग में कई फूल अठखेली करते झूल-झूल हो गए सुवासित दिक्दिगन्त् आया वसन्त, आया वसंत भर रही कोकिला मधुर तान भंवरे का भी है मधुर गान भर रहा दिलों में ख़ुशी अनंत परिचय :-  विजय वर्धन पिता जी : स्व. हरिनंदन प्रसाद माता जी : स्व. सरोजिनी देवी निवासी : लहेरी टोला भागलपुर (बिहार) शिक्षा : एम.एससी.बी.एड. सम्प्रति : एस. बी. आई. से अवकाश प्राप्त प्रकाशन : मेरा भारत कहाँ खो गया (कविता संग्रह), विभिन्न पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन...
होली की पिचकारी से
कविता

होली की पिचकारी से

संगीता श्रीवास्तव शिवपुर वाराणसी (उत्तर प्रदेश) ******************** होली की पिचकारी से जीवन की हर क्यारी मे, भर लो रंग प्यार के गहरे, सपने सारे सच होंगे होली तो है होली। सबके सिर चढ़ा रंग गुलाल, मस्ती में झूमे सब आज बच्चे बूढ़े और जवान सबके चेहरे पीले लाल, होली तो है होली। हर चेहरा अपने को ढ़ूढ़े, हुए ऐसे रंग बिरंगे मुखड़े, उम्र का बन्धन तोड़ के झूमे, होली आज उमंग मे झूमे। होली तो होली। सबकी अपनी अपनी टोली, सबकी अपने ढंग की होली, भींग रही साजन संग सजनी, पिय मेरे मैं पिय की होली, होली तो है होली। सखी सहेली से एक बोली, पिय न आए आया होली, आ जाएंगे पिया तुम्हारे, पहले हम संग खेलो होली। होली तो है होली। परिचय :- संगीता श्रीवास्तव निवासी : शिवपुर वाराणसी (उत्तर प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं ...
होलिका दहन
कविता

होलिका दहन

प्रभात राजपूत ''राज'' गोंण्डवी गोंडा (उत्तर प्रदेश) ******************** होलिका दहन की कहानी पुरानी है, यह असुर राज की बहन से शुरू हुई कहानी है।। होलिका दहन का पर्व हमें संदेश देता है, भक्तों पर अत्याचार होने पर भगवान स्वयं अवतार लेता है।। होलिका दहन का राज हमें आकर्षित करता है, जो दुष्ट होता है, वह स्वयं की अग्नि में ही जलता है।। यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाते हैं, सब लोग मिलकर होली का जलाते हैं।। इस त्यौहार के अनेक नाम हैं, धुलेंडी, धुलडी, धूलि विख्यात नाम है।। होलिका हिरण्यकश्यप की बहन थी, यह दुष्ट और असहन थी।। भगवान खुद को हिरण्यकश्यप समझता था, वह मनुष्य को जानवर समझता था।। होलिका को न जलने का वरदान प्राप्त था, इसीलिए होलिका को अभिमान व्याप्त था।। भक्त प्रहलाद को गोद में लेकर बैठ गई, भक्त बाहर आ गया होलिका जल गई।। अनेकों ...
अनेकता में एकता की नगर चौरासी
कविता

अनेकता में एकता की नगर चौरासी

अक्षय भंडारी राजगढ़ जिला धार(म.प्र.) ******************** हम सुनाते है एक ये प्यारी बात, ये है हमारी नगर चौरासी की बात। ये बात है हमारे राजगढ़ (धार) की जहां दिखती है रोनक त्यौहारो की, परंपरा है निभती मेरे राजगढ़ (धार) में एक प्यारा सा भारत जैसे बसता है हर एक की निगाहों में सुना है हमने राजगढ़ (धार) की मिट्टी की है एक खास बात सबको अपनो से जोड़े रखती है ये ना करती कोई भेदभाव। नगर चौरासी देती सन्देशा यही हम सब एक है इसकी बात यही एक पंगत बैठ भोजन प्रसाद करे सभी धर्म और जाति एक समान हक से रहे। सबकी जुबान अलग ही सही, पर हर कदम एकसाथ चले, अनेकता में एकता की आओ हम कायम मिसाल करें। पंगत में बैठकर अच्छी संगत के साथ आओ कुछ इस मिट्टी की बात करें हमारा नगर चौरासी है सबसे निराला ये बात को हम आज साकार करें दुनिया को देती यही प्रेरणा। नगर चौरासी ओर देती है एक संदेश, प्यार से रह...
बन्द आँखों में ख़्वाब जैसा है
ग़ज़ल

बन्द आँखों में ख़्वाब जैसा है

नवीन माथुर पंचोली अमझेरा धार म.प्र. ******************** बन्द आँखों में ख़्वाब जैसा है। जो नज़ारा सराब जैसा है। भाव चेहरे के बूझने वालों, क़ायदा ये क़िताब जैसा है। नाम उसका बड़ा नहीं लेक़िन, काम उसका नवाब जैसा है। शर्म से हाथ मुँह पे रख लेना, ये तरीक़ा नक़ाब जैसा है । दूर होकर भी हमको भाता है, शख़्श वो माहताब जैसा है। परिचय :- नवीन माथुर पंचोली निवास - अमझेरा धार म.प्र. सम्प्रति - शिक्षक प्रकाशन - देश की विभिन्न पत्रिकाओं में गजलों का नियमित प्रकाशन, तीन ग़ज़ल सन्ग्रह प्रकाशित। सम्मान - साहित्य गुंजन, शब्द प्रवाह, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर (hindirakshak.com) द्वारा हिन्दी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्र...
सुन कान्हा फागुन आयो
गीत, भजन, स्तुति

सुन कान्हा फागुन आयो

संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया भोपाल (मध्यप्रदेश) ******************** सुन कान्हा फागुन आयो। संग होरी त्यौहार लायो। तू होरी पै मोय लाल, पीलो, हरो, नीलो रंग पिचकारी। भर-भर डारैगो। हां! राधा फागुन आयो। संग होरी त्यौहार लायो। तू भी होरी पै मो पै लाल, पीलो, हरो, नीलो रंग पिचकारी। भर-भर डारैगी। मैं और तू होरी रंगन। तै संग खेलेंगे, एक-दूजे के। नयन देखेंगे मैं तोरे नैनन में। तू मोरे नैनन में प्रेम रंग देखेगो। होरी ऐसी खेलेंगे ज्यो जल। मध्य उछरे त्यों हमारो। हिय प्रेम रंग होरी से गदगद। होय जात उमंग संग हर्षित हो। उर मयूर सौ नाचत अरू हम। द्वौ ऐसी प्रेम रंग होरी खेले। परिचय :- श्रीमती संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया निवासी : भोपाल (मध्यप्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि ...
मीरा तो थीं प्रेमदिवानी
कविता, भजन

मीरा तो थीं प्रेमदिवानी

रशीद अहमद शेख 'रशीद' इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** कहता है इतिहास कहानी, मीरा तो थीं प्रेमदिवानी। कान्हा की थीं वे अनुरागी, माना उनको ही नित स्वामी। महलों का सुख रास न आया, प्रेम डगर की थीं अनुगामी। बहुत मनाया नित्य उन्हें पर, राणा जी की एक न मानी। कहता है इतिहास कहानी, मीरा तो धीं प्रेम दिवानी। राणा भेजे एक पिटारा, मंशा थी मीरा डर जाएँ। खोलें जब तत्काल उसे तो, नाग डसे उनको, मर जाएँ। नाग बना माला सुमनों की, विस्मित थे राणा अभिमानी। कहता है इतिहास कहानी, मीरा तो थीं प्रेमदिवानी। राणा ने फिर विष भिजवाया, कह प्रसाद है यह मोहन का। राणा थे भारी अचरज में, पी मीरा ने शीश झुकाया। श्याम भजन गाकर मंदिर में, जोगन बन बैठी वह रानी। कहता है इतिहास कहानी, मीरा तो थी प्रेमदिवानी। परिचय -  रशीद अहमद शेख 'रशीद' साहित्यिक उपनाम ~ ‘रशीद’ जन्मतिथि~ ०१/०४/...
ज़िन्दगी के नाटक मे
कविता

ज़िन्दगी के नाटक मे

आयुषी दाधीच भीलवाड़ा (राजस्थान) ******************** ज़िन्दगी के नाटक मे... हर कोई इस तरह रम गया है, मानो उसे भी ना पता कि वो कौन है। बस दिखावे के चक्कर मे, दिखावटीपन की ज़िन्दगी जी रहा है। असल ज़िन्दगी से वो खफा है, क्योकि अभी वो ज़िन्दगी के नाटक मे रमा है। यहा किसी को नही पता की, कौन अपना है कौन पराया है। हर कोई यहां अपनी मंजिल को पाने मे लगा है, असल ज़िन्दगी का तो उसे पता ही नही। ज़िन्दगी के नाटक मे... सभी ने झूठ का मुखौटा बेखुभी पहना है। हर कोई अपनी ज़िन्दगी से बेख़बर है, इस ज़िन्दगी के नाटक मे। परिचय :-  आयुषी दाधीच शिक्षा : बी.एड, एम.ए. हिन्दी निवास : भीलवाड़ा (राजस्थान) उद्घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं...
जागो हे भोले…
भजन, स्तुति

जागो हे भोले…

हरिदास बड़ोदे "हरिप्रेम" गंजबासौदा, विदिशा (मध्य प्रदेश) ******************** "ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है, सत्यम शिवम् सुंदरम...। सत्यम शिवम् सुंदरम..., सुंदरम..., सुंदरम..., सत्यम शिवम् सुंदरम...।। जागो हे भोले..., जागो..., जागो..., जागो..., जागो हे भोले, जागो प्यारे, मेरे भोले कि सूरत, है निराली। जागो हे भोले...।। गणेश-कार्तिक पूत तुम्हारे, आदिगौरी मां संगिनी तुम्हारी। मन पावन करो, कामना पूर्ण करो, सदा नमन करूं, ओमकार प्यारे। जागो हे भोले...।। हाथो में त्रिशूल डमरूं बाजे, माथे पर त्रिनेत्र चंद्र सांजे, जटा में रहे गंग, डाले गले में भुजंग, नीलकंठेश्वर, महाकाल प्यारे। जागो हे भोले...।। ज्योर्तिलिंग में शक्ति तुम्हारी, करे पूजन ऐ धरती सारी, भक्तों के भगवन्, करूं चरणों में सुमिरन, शिवशक्ति का रूप, भोलेनाथ प्यारे। जागो हे भोले...
जीवन है रंगों का त्यौहार
कविता

जीवन है रंगों का त्यौहार

प्रतिभा त्रिपाठी भिलाई "छत्तीसगढ़" ******************** जीवन है, रंगों का त्यौहार आयी हैं, खुशियाँ अपार लाल पीले रंगों से खेलों आया है, होली का त्यौहार॥ रंग बिरंगी पिचकारी हैं बच्चों की किलकारी हैं, गली-गली धूम मचाई हैं बच्चों की टोली आई है॥ फागुन में होली आयी हैं रंगों की बरसात लायी हैं, हर चेहरे में खुशियाँ छायी हैं अपनों की सौगात हैं, लायी हैं॥ कान्हा को रंग लगाऊँ मैं ये सपना रोज सजाऊँ मैं, रंगों के इस त्यौहार में अपनों को गले लगाऊँ मैं॥ गुजिया की मिठास हों सबके दिल में प्यार हों, अपनों का साथ हो, तो हर दिन त्यौहार हो॥ परिचय :- प्रतिभा त्रिपाठी निवासी : भिलाई "छत्तीसगढ़" घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छाय...
ग्रीष्म
कविता

ग्रीष्म

गिरेन्द्रसिंह भदौरिया "प्राण" इन्दौर (मध्य प्रदेश)  ******************** टपक रहा है ताप सूर्य का, धरती आग उगलती है। लपट फैंकती हवा मचलती, पोखर तप्त उबलती है।। दिन मे आँच रात में अधबुझ, दोपहरी अंगारों सी। अर्द्ध रात अज्ञारी जैसी, सुबह शाम अखबारों सी।। सिगड़ी जैसा दहक रहा घर, देहरी धू-धू जलती है। गरमी फैंक रही है गरमी, तपती सड़क पिघलती है।। सीना सिकुड़ गया नदियों का, नहरें नंगीं खड़ीं दिखीं। कुए बावड़ी हुए बावरे, झीलें बेसुध पड़ीं दिखीं।। तपन घुटन में हौकन ज्वाला, बाग-बाग में लगी हुई। बदली बनकर बरस रही है, आग-आग में लगी हुई।। जीभ निकाले श्वान हाँफते, बेबस व्याकुल लगते हैं। जीव जन्तु प्यासे पशु पक्षी, जग के आकुल लगते हैं।। हरे खेत हो गए मरुस्थल, पर्वत रेगिस्तान हुए। सारे विटप बिना छाया के, जलते हुए मकान हुए।। एसी, कूलर, अंखे, पंखे, डुलें वीजने नरमी से। बिगड़ रहे...
झूठों का  शहर
कविता

झूठों का शहर

आनन्द कुमार "आनन्दम्" कुशहर, शिवहर, (बिहार) ******************** झूठों के शहर में सच कौन बोलेगा जो बोलेगा वह मारा जाएगा। न कोर्ट होगी ना ही तारीखें होंगी सीधे सजा सुनाया जायगा। अंधे-बहरो के बीच वह चीखेंगा, चिल्लायेगा बार बार इन्साफ़ की गुहार लगाएगा। अंततः वह आरोपी कहलायेगा। परिचय :- आनन्द कुमार "आनन्दम्" निवासी : कुशहर, शिवहर, (बिहार) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अण...
होली राम रंग संग खेलो
कविता

होली राम रंग संग खेलो

प्रेम नारायण मेहरोत्रा जानकीपुरम (लखनऊ) ******************** होली राम रंग संग खेलो, हनुमत झूम के नाचेंगे। लगेगा भक्तों का दरबार, नाम महिमा वे बांचेगे। होली ..... बहाओ र से रंग फुहार, म में है माँ सीता का प्यार, चढ़ेगा जिन पर हनुमत रंग, वो माँ के चरण पखारेंगे। होली....... नहीं हुड़दंग का ये त्योहार, लुटा दो सब पर अपना प्यार, बढ़ी कटुता जिनसे इस साल, मिटाकर गले लगालेंगे। होली....... न डूबो दारू में या भांग, यही है सात्विकता की मांग। आओ बैठो हनुमत दरबार, "नाम" का नशा चढ़ा देंगे।होली....... परिचय :- प्रेम नारायण मेहरोत्रा निवास : जानकीपुरम (लखनऊ) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी र...
सुख संदेश
गीत

सुख संदेश

संजय जैन मुंबई (महाराष्ट्र) ******************** गीत मोहब्बत के लिखता हूँ बड़े प्यार से गाता हूँ। अंधेरे दिलों में प्रेम का दीपक जलता हूँ। और जीने की कला लोगों को सिखाता हूँ। गीत मोहब्बत के लिखता हूँ बड़े प्यार से गाता हूँ।। दिलों में पल रही कड़वाहट और नफरतो के बीजो को। अपने दिलों से तुम निकालो और प्यार मोहब्बत को अपनाओ। तेरे दिल की दशा और काया निश्चित ही बदल जायेगी। तेरे जीवन में खुशीयों की फिर बहार आ जायेगी।। गीत मोहब्बत के लिखता हूँ बड़े प्यार से गाता हूँ। अंधेरे दिलों में प्रेम का दीपक जलता हूँ।। रखा क्या है नफरत और कड़वाहटो को दिल में रखकर। तू इसी में उलझा रहता है और इसी को जीवन कहता है। और दफन कर रहा है अपनी नई नई उमंगो को। बस नफरतो में जीता और उसी में मरता रहता है।। गीत मोहब्बत के लिखता हूँ बड़े प्यार से गाता हूँ। अंधेरे दिलों में प्रेम का द...
सब गुलजार हुआ होगा
कविता, छंद

सब गुलजार हुआ होगा

विजय गुप्ता दुर्ग (छत्तीसगढ़) ******************** ताटंक छंद त्योहार मनाने का उत्साह, इंतजार में पलता है राग द्वेष को तजते इसमें, अपनेपन से चलता है। होली होली कहते सुनते, जीवन पार हुआ होगा रंग गुलाल अबीर चकाचक, सब गुलजार हुआ होगा। दुनिया रंगबिरंगी होती, चालों में रंग सिमटता रंगों पर हक नहीं किसी का, घटना घेरों में पलता आशा विश्वास सहयोग दया, रंगो का पहरा रहता रहमत रंग की पात्रता से, अमन चैन खजाना होगा सच्चे पक्के जब रंग समाए, दांवपेंच गुजरा होगा होली होली कहते सुनते, जीवन पार हुआ होगा रंग गुलाल अबीर चकाचक, सब गुलजार हुआ होगा। बिना कर्म और समर्पण से, अंक गणित का शून्य है रंग तुम्हारे कितने चोखे, साहस मार्ग अनन्य है अमल खलल रूप सच्चाई से, रंग गाथा भी धन्य है जहमत रंग प्रतिपालन में, काया कल्प हुआ होगा रंग लगाकर रंग बदलना, आपा भी खोया होगा होली होली क...
विस्मृत चित्र श्रम का
गीत, छंद

विस्मृत चित्र श्रम का

भीमराव झरबड़े 'जीवन' बैतूल (मध्य प्रदेश) ******************** गीत, आधार छंद - लावणी भाग्य मिटाया मजदूरों का, धन के मदिर बयारों ने। श्रम का विस्मृत चित्र किया है, सत्ता के फनकारों ने।। गमक स्वेद की समा न पायी, कभी कागजी फूलों में। अमिट वेदना श्रम सीकर की, फँसती गई उसूलों में।। वार सहे पागल लहरों के, युग-युग विवश किनारों ने। श्रम का विस्मृत चित्र किया है, सत्ता के फनकारों ने।।१ कौर रहे हाथों से रूठे, वस्त्र बदन की व्यथा कहे। बिन बारिश ही पर्णकुटी के, विकल नैन से अश्रु बहे।। लूटी है सपनों की डोली, खादिम बने कहारों ने। श्रम का विस्मृत चित्र किया है, सत्ता के फनकारों ने।।२ दूध पिलाया पुचकारा है, आस्तीनों के व्यालों को। भूख छेड़ देती है पल-पल, घायल पग के छालों को।। देह निचोड़ी श्रमजीवी की, लालच के बाजारों ने। श्रम का विस्मृत चित्र किया है, सत्ता के फनकारों ने...