एक नई दीपावली
राजीव डोगरा "विमल"
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
********************
छाई है नफ़रते हर जगह
आओ मिलकर
मोहब्बत का
एक नया गीत गाये।
छाया है अविश्वास का
घना अंधकार
यहाँ हर जगह,
आओ मिलकर
विश्वास का एक नन्हा सा
दीया जलाएं।
छाया है मृत्यु का
तांडव यहां हर जगह,
आओ मिलकर
नव जीवन का संचार करें।
छाया है महामारी का
प्रकोप यहाँ हर जगह
आओ मिलकर
स्वस्थ जीवन के लिए
ईश्वर के आगे
मिलकर पुकार करें।
परिचय :- राजीव डोगरा "विमल"
निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्री...























