काशी
डॉ. कोशी सिन्हा
अलीगंज (लखनऊ)
********************
महिमामय शिवत्व को प्रकाशित करती काशी
शिव के पावन त्रिशूल पर विराजित काशी
नृप हरिश्चन्द्र की सत्य साधना बताती काशी
राम चरित के रचयिता तुलसीदास की काशी
पंडितों, विद्वानों, संगीतज्ञों, गुणज्ञों की काशी
गंगा के अति पावन जल को सरसाती काशी
भौतिकता में अध्यात्म की अलख जगाती काशी
शिव की अवर्णनीय दुति दमकाती काशी
सगरे जग में पावनता की छटा दिखाती काशी
धरा पर पुनीत धर्म की ध्वजा लहराती काशी
रहते हैं यहाँ अर्द्धनारीश्वर ईश्वर अविनाशी
पुण्य सलिला अविरल गंगा है यहाँ सुखराशी
मोक्षदायिनी, सुखदायिनी यव कल्याणी काशी
नत मस्तक हैं आकर यहाँ सब भारतवासी।
परिचय :- डॉ. कोशी सिन्हा
पूरा नाम : डॉ. कौशलेश कुमारी सिन्हा
निवासी : अलीगंज लखनऊ
शिक्षा : एम.ए.,पी एच डी, बी.एड., स्नातक कक्षा और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन
साहित्य सेवा : द...























