Sunday, March 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पद्य

हृदयहीनता की कामना
कविता

हृदयहीनता की कामना

डॉ. उपासना दीक्षित गाजियाबाद उ.प्र. ******************** काश! मैं हृदयहीन हो जाऊँ । क्यों न मैं हृदयहीन हो जाऊँ ।। न हो मुझे किसी की निष्ठुरता का अहसास और न हो मुझे किसी की आत्मीयता का आभास किसी की मार्मिक तकलीफों में न हो शामिल मेरा चेहरा न देखूँ चिंता ग्रस्त माथे की लकीरों का डेरा न सुनूँ किसी की व्यथा का सफर न हो द्रवित देख टूटती बिजलियों का कहर मैं हर हलचल के प्रति उदासीन हो जाऊँ काश! मैं हृदयहीन हो जाऊँ । क्यों न मैं हृदयहीन हो जाऊँ ।। संवेदना से परे हो मुझमें कठोरता का डेरा मेरी प्रवृत्ति में बस जाए गिरगिट का चेहरा चुप रहूँ, न बोलूँ देख मानवता पर चोट जार-जार रोए कोई सोचूँ, होगी आंसुओं में खोट अनाचार की पराकाष्ठा पर मूंद लूँ अपनी आँखें प्रश्न न करूं चाहे घुट जाएं किसी की साँसें मैं अपने दायित्व के प्रति भावशून्य हो जाऊँ काश! मै...
सुखद एहसास
कविता

सुखद एहसास

चेतना ठाकुर चंपारण (बिहार) ******************** क्षणिक ही लेकिन यह सुखद एहसास अच्छा है। पहली बार ससुराल से मायका आना मां की ममता, पिता का लाड़, क्षणिक ही लेकिन अच्छा है फिर लौटना ससुराल अच्छा है भाई बहन की तकरार, फिर ढेर सारा प्यार, अच्छा है फिर यहां से न जाने की ख्वाहिश का दब जाना अच्छा है। क्षणिक ही लेकिन यह सुखद अहसास अच्छा है। यह घर अपना, वो घर अपना लड़कियों के साथ किया छलावा अच्छा है। दम घुट रहा, दिल टूट रहा ना आंसू बहाना अच्छा है अपनी दिल की बातें ना यहाँ बताना, न वहां बताना, अच्छा है। दिल के अंदर दफनाना अच्छा है। क्षणिक ही लेकिन यह सुखद अहसास अच्छा है। परिचय :- चेतना ठाकुर ग्राम : गंगापीपर जिला :पूर्वी चंपारण (बिहार) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। ...
मेरे पापा मेरा अभिमान
कविता

मेरे पापा मेरा अभिमान

सुनील कुमार बहराइच (उत्तर-प्रदेश) ******************** खुशियों के खातिर हमारे खुशियां अपनी देते त्याग मेरे पापा मेरा अभिमान। पूरी करते मेरी हर मांग रक्षा करते बन वो ढाल मेरे पापा मेरा अभिमान। सपनों के खातिर हमारे अपने सपने देते त्याग मेरे पापा मेरा अभिमान। गलतियों पर देते हमें डांट करते फिर वो स्नेह अपार मेरे पापा मेरा अभिमान। खुद सहते वो कष्ट अपार हम पर न आने देते आंच मेरे पापा मेरा अभिमान। ईश्वर का है अनुपम वरदान रौशन जिनसे मेरा घर-द्वार मेरे पापा मेरा अभिमान। पापा मेरे जीवन का आधार पापा का हम पर है उपकार भूल नहीं सकता कभी पापा का स्नेह दुलार। परिचय :- सुनील कुमार निवासी : ग्राम फुटहा कुआं, बहराइच,उत्तर-प्रदेश घोषणा पत्र : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविता...
बचपन की यादें
कविता

बचपन की यादें

भूपेंद्र साहू रमतरा, बालोद (छत्तीसगढ़) ******************** बस यही अपनी कहानी थी न घर की चिंता न रोटी की परेशानी थी होंठों में मुस्कान थी हाथों में बस्ता था सूकुन के मामले में वो ज़माना सस्ता था। समझ न आती थी हमको दुनिया-दारी एक तरफ़ थी सारे संसार की खुशियां दुसरी तरफ थी अपनी यारी मंजिल का कोई ठिकाना न था लेकिन सफर बड़ा आसान था हम अपनी जिंदगी के खुद ही मालिक थे, शाम को सूरज हमारी इजाज़त से ढलता था मौसम भी हमारी मर्ज़ी से अपना मिजाज़ बदलता था शर्दियों में गांव के टीले पर निकलती धूप सूहानी या गर्मी में आम के बगीचे की शैतानी सावन का महीना भी हमसे पूछ के बरसता था सुकुन के मामले में वो ज़माना सस्ता था परिचय :- भूपेंद्र साहू पिता : श्री मोहन सिंह निवासी : रमतरा, बालोद (छत्तीसगढ़) घोषणा पत्र : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी य...
तुम बिन जीवन पतझड़ सा
कविता

तुम बिन जीवन पतझड़ सा

योगेश पंथी भोपाल (भोजपाल) मध्यप्रदेश ******************** मेरा जीवन था पतझड़ तुम आई हो बाहर लिए ! जैसे भेजा हो तुम्हे प्रभु ने खुशियों का उपहार लिए ॥ छोड़ आइ हो पीहर को मेरे घर को बसाने को। माता से संस्कार लिए बबूल का मान बढ़ाने को॥ इस दिल को ठंडक मिलती हे जब जब तुम मुस्कती हो । कितने सेह्ज भाव से दोनो कुल की रीत निभाती हो ॥ मेरी खुशी मेरे दुख में हर पल सांथ निभाती हो। जैसे में इक दीपक हूँ और तुम मेरी बाती हो ॥ मेरे चेहरे की रंगत से तूम रंग रूप बदलती हो। दीपक तो संपूर्ण तभी हे जब संग बाती जलती हो॥ धन्न हुआ मेरा जीवन जो तुमने उपकार किया। अपने पूरे जीवन को मेरे जीवन पर बार दिया॥ भूल के अपना सब कुछ सब मेरा तुम करती हो । भोर भई तो जग जाती हो देर रात तक जगती हो ॥ मेरे घर को सवारती हो और मेरे लिए संवरती हो। क्यों न तुम संग प्रीत निभाऊँ इतनी प्रीत जो...
बेटी
कविता

बेटी

प्रदीप कुमार अरोरा झाबुआ (मध्य प्रदेश) ******************** नयन खोल निहार रही, आ के निर्निमेष वो, स्वाति की धर चाहत, ज्यों प्यासो चकोर है, लिपट के पैरों से, बेजान में वो फूंके प्राण, बेटी ही है मेरी अपनी, नहीं कोई और है। एवरेस्ट फांदने-सी, ताकत उसने झोंक दी, मैंने जानबूझकर कर दी, जब ढीली डोर है, प्रलय की परिभाषा, पढ़ ली मैंने उस दिन, गुस्सा है कुट्टी भी है, जोर-जोर से शोर है। पकड़ के अपने कान सॉरी-सॉरी कहा मैंने, गलती तो मैं कर बैठा, मन भाव विभोर है, नहीं मानी रातभर, मम्मा संग जा के सोई , सुबह सीने पे आ वो बैठी, धन्य हुई भोर है। परिचय :- प्रदीप कुमार अरोरा निवासी : झाबुआ (मध्य प्रदेश) सम्प्रति : बैंक अधिकारी प्रकाशन : देश के समाचार पत्रों में सैकड़ों पत्र, परिचर्चा, व्यंग्य लेख, कविता, लघुकथाओं का प्रकाशन , दो काव्य संग्रह(पग-पग शिखर तक और रीता ...
सफेद बाल का साक्षात्कार
हास्य

सफेद बाल का साक्षात्कार

डॉ. सुभाष कुमार नौहवार मोदीपुरम, मेरठ (उत्तर प्रदेश) ******************** एक पत्रकार ने सफेद बाल से पूछा, तुम क्यों उखड़े-उख़ड़े रहते हो? काले बालों के साथ मिलकर क्यों नहीं रहते हो? उसने कहा कि आप कैसे हो पत्रकार? सही सवाल गलत जगह पर पूछ रहे सरकार!! अरे संख्या उनकी ज्यादा है। अ‍पनी तो एक सीमित-सी मर्यादा है। और हम पर आरोप है कि हम मिलकर नहीं रहते!! उन्हें घमंड है कि हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, वो हमसे सीधे मुंह बात तक नहीं करते। ममतामयी माँ को मोम और ज़िंदे पिता को डैड बना दिया! और हमारा रंग क्या सफेद हो गया, दादा जी की जगह खुजली वाला दाद यानी दादू बना दिया? उनका कहना है कि आपको साथ में लाने की, बहुत कोशिश की रंग में रंग मिलाने की। लेकिन आप हैं कि कुछ दिनों में अपना रंग दिखाने लगते हैं, अकड़कर फिर से तूर की तरह तनकर खड़े हो जाते हैं । ...
गरीब
कविता

गरीब

श्वेता अरोड़ा शाहदरा (दिल्ली) ******************** देखा एक फटेहाल गरीब तो नोट १० रू का उसको मै थमाकर चला गया, बदले मे वो लाखो रूपये की दुआएं मुझको देकर चला गया! अजीब कशमकश मे हूं कि गरीब वो था या मै! मजबूर था पैसे की कमी से वो पर दिल का कितना अमीर था ये वो बता कर चला गया! नही तो आज वो जमाना है जहां लोग आग से नही तरक्की से दूसरो की जलते है, कही दूर नही जरूरत जाने की, यहां तो आस्तीन मे ही सांप पलते है! कुछ देने के लिए बैंक बैलेंस बडा हो ना हो दिल बडा जरूर होना चाहिए, आज वो एक नया सबक मुझको सिखाकर चला गया! अजीब कशमकश मे हूं कि गरीब वो था या मै! परिचय :-  श्‍वेता अरोड़ा निवासी : शाहदरा दिल्ली घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय ह...
क्या भूला क्या याद
कविता

क्या भूला क्या याद

संजय जैन मुंबई (महाराष्ट्र) ******************** हम जिन्हें चाहते है वो अक्सर हमसे दूर होते है। जिंदगी याद करें उन्हें जब वो हकीकत में करीब होते है।। मोहब्बत कितनी रंगीन है अपनी आँखो से देखिये। मोहब्बत कितनी संगीन है खुद साथ रहकर के देखिये।। है कोई अपना इस जमाने में जिसे अपना कह सके हम। और दर्द जो छुपा है दिलमें उसे किसी से व्यां कर सके।। दिलका दर्द छुपाये नहीं छुपता है आज नहीं तो ये कल दिखता है। इसलिए आजकल मोहब्बत का भी जमाने के बाजार में दाम लगता है।। अब तक यही करता आ रहा था पर अब उन्होंने साथ छोड़ दिया। चारो तरफ अंधेरा सा छा गया जहाँ मैं हूँ वहाँ थोड़ा उजाला है।। तरस है जब काली घटाये चारो ओर छा जाती है। तब अंधेरे में अपनी प्यारी मेहबूबा चाँद सी दिखती है।। जब तक चाहत थी उन्हें तब तक दिल जबा था। उम्र के डालाव पर आके वो न जाने क्यों कतराते है।। ...
तुम्हारे साथ
कविता

तुम्हारे साथ

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** मैं हर जगह हर पल तुम में ही हूं। तुम्हारे चेहरे पर आई हर खामोशी में मैं हूं। तुम्हारी आंखों में आई हर नमी में मैं हूं। तुम्हारे गालों में आई हर मुस्कान में मैं हूं। तुम्हारे चेहरे पर आई हर खुशी में मैं हूं। तुम्हारी आंखों में बहते हर अश्क में मैं हूं। तुम जहां रहती हो वहां की बहती हवा की खुशबू में मैं हूं। जहां तुम जाती हो उस धरा की पगडंडी की मिट्टी में मैं हूं। परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाच...
प्यार भरा अंलिगन
कविता

प्यार भरा अंलिगन

गगन खरे क्षितिज कोदरिया मंहू (मध्य प्रदेश) ******************** गुलाबी-गुलाबी मौसम बन रहा है । बरखा की छोटी-छोटी बुन्दौ ने मौसम बदल दिया है । माटी की मेंहकी-मेंहकी सुंगध ने मानो मन के भीतर तक तर-बतर कर दिया है । आई ये रूत सुहानी हरियाली की, बादलों की गड़गड़ाहट और बार-बार बिजली का कड़क जाना, अन्दर ही अन्दर डर सुकून भरी मस्ती लिए हवाओं का छूकर चलें जाना मानों दिल के करीब यादौं का सिलसिला फिर बरखा ने बना दिया। सावन भादों के अल्हड़ वो दिन, मस्ती भरे झुलें, उनकी प्यार भरी लहराती जुल्फें काली घटाओं का एहसास कराती, नादान उन्मुक्त हंसी मंजर गगन हर पल यादौं की मुस्कुराहट बनकर अंलिगन करना उनका बरखा ने दिखा दिया। परिचय :- गगन खरे क्षितिज निवासी : कोदरिया मंहू इन्दौर मध्य प्रदेश उम्र : ६६वर्ष शिक्षा : हायर सेकंडरी मध्य प्रदेश आर्ट से सम्प्रति ...
मशाल
कविता

मशाल

धैर्यशील येवले इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** कलम को चिराग बना कर अज्ञान का तमस फ़ना कर सोया है सदियों से वो जगा उसे शोला बना कर अहिंसक है या नपुंसक पूछ उससे मर्द बना कर कुछ मूषक है कुछ विदुषक ला सामने शेर बना कर जिसने इसे सुलाये रखा पेश कर गुनहगार बना कर रोक ले जाने वालों को वो जा रहे बात बना कर मुझे ज़मीर जिंदा चाहिए लाना मत मुर्दा बना कर नूर पर डाल रखा पर्दा जला उसे आग बना कर दिया है धोका लोगो को भेड़िये को भेड़ बना कर हर तरफ उजाला कर दिया कलम को मशाल बना कर परिचय :- धैर्यशील येवले जन्म : ३१ अगस्त १९६३ शिक्षा : एम कॉम सेवासदन महाविद्याल बुरहानपुर म. प्र. से सम्प्रति : १९८७ बैच के सीधी भर्ती के पुलिस उप निरीक्षक वर्तमान में पुलिस निरीक्षक के पद पर पीटीसी इंदौर में पदस्थ। सम्मान : राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर hindirakshak.com द्वार...
ख्याल रखना
हिन्दी शायरी

ख्याल रखना

मालती खलतकर इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** किस्मत कहिए अपनी कि रास्ता साथनिभा रहा है होते हुए हम सफर भी फिर भी अकेला जा रहा हूं प्यार की सौगात बड़े मुश्किल से मिलती है जिंदगी प्रेम बिना मुश्किल से कटती हैं यारों की याद आते ही कहर बरपाती है तन्हाई बहारे आते-आते तनहाई में तब्दील हो जाती है जिंदगी के चंद् लम्हों को याद रखना ख्वाबों के दरख्तो पर ना जाना है दोस्त जमी पर खाके सुपुर्द का ख्याल रखना ख्याल रखना कि हम सब इंसान हैं खुदा के बंदों का ख्याल रखना परिचय :- इंदौर निवासी मालती खलतकर आयु ६८ वर्ष है आपने हिंदी समाजशास्श्र में एम ए एल एलबी किया है आप हिंदी में कविता कहानी लेख गजल आदि लिखती हैं व आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं मैं प्रकाशित होते हैं आप सन १९६८ से इंदौर के लेखक संघ रचना संघ से जुड़ीआप शासकीय सेवा से निमृत हैं पीछेले ३० वर्षों...
दुनिया का कुछ भान नहीं था
गीत

दुनिया का कुछ भान नहीं था

रशीद अहमद शेख 'रशीद' इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** दुनिया का कुछ भान नहीं था, सभी लोग लगते थे अपने। नवयौवन के मादक दिन थे, नित आते थे सुन्दर सपने! प्रेम अनल ने घेर लिया था, नयनों से बहता था पानी! सुध-बुध सारी बिसराई थी, बैठी थी सिर पर नादानी। प्रेम रोग के कारण हरदम, तन-मन बहुत लगे थे तपने! नवयौवन के मादक दिन थे, नित आते थे सुन्दर सपने! मानव मन की मर्यादा है, सहनशीलता की भी हद हैं! कष्ट और कठिनाई हों तो, डगमग-डगमग होते पद हैं! जब दुख की आँधी चलती थी, लगता था उर अधिक तड़पने! नवयौवन के मादक दिन थे, नित आते थे सुन्दर सपने! टूट गए थे बाँध सब्र के, आशा के दीपक कंपित थे! रुका हुआ था भाग्य सितारा, नियति के निर्णय लंबित थे! संकट की छाया में प्रायः, ईश नाम लगते थे जपने! नवयौवन के मादक दिन थे, नित आते थे सुन्दर सपने! परिचय -  रशीद अहमद शेख 'रशीद' साहित...
अच्छा हमें अब लगने लगा है
कविता

अच्छा हमें अब लगने लगा है

पवन सिंह पंवार नसरूल्लागंज (मध्य प्रदेश) ******************** अच्छा हमें अब लगने लगा है, मार्केट जो फिर से खुलने लगा है, रहती थी जो वीरान गलियां, वहां भी अब रस होने लगा है। बच्चों को डर सा लगने लगा है, स्कूल खुलने की आहट जब से वो सुनने लगा है, अब तक मजे करे थे वो छुट्टियों में, अब दिल उनका घबराने लगा है। श्रमिकों का चेहरा खिलने लगा है, लाॅकडाउन खुलते जब से वो देखने लगा है, बैठे थे वो बेरोजगार अब तक घरों में, उन्हें फिर से अब कामधंधा मिलने लगा है। सच में सबकुछ पहले जैसा होने लगा है, मिलने जुलने का चलन फिर से जो बढ़ने लगा है, डर था इस वायरस का जो मन में भरा हुआ, वो भी अब कम होने लगा है। पर खतरा अभी कहाँ पूरी तरह टलने लगा है, फिर ना जाने क्यों इंसान कोरोना अनुरूप व्यवहार को छोड़ने लगा है, दूसरी लहर असावधानी और लापरवाही का ही परिणाम थी, क्या ये बात व...
मोक्षदायिनी गंगा
कविता

मोक्षदायिनी गंगा

मंजुला भूतड़ा इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** भारत की सबसे लम्बी नदी, पुण्य सलिला हिमालय पुत्री गंगा। गंगा दशमी अवतरण दिवस, सभी गंगा स्नान कर पाते यश। हिन्दुओं की सबसे पवित्र नदी, हर घर में गंगाजल पूजन-नमन, पूर्वजों का स्मरण श्राद्ध तर्पण, पिंडदान जल-अर्पण, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, जमनोत्री गंगा किनारे ये चारों धाम। हरिद्वार, बनारस, इलाहाबाद पाते गंगा सामीप्य का लाभ। शिव की जटाओं से प्रवाहित, गंगा शक्ति और भक्ति। अलकनंदा, भागीरथी, मंदाकिनी हुगली नामों से भी जानी जाती। फरक्का, टिहरी आदि बांध, अनेक नहरों का जीवन, उपजाऊ गंगा का डेल्टा, गंगा स्वयं सिंचाई का स्त्रोत। गंगा में होता अस्थि विसर्जन, न जाने कितने अवशेषों का वहन, निरन्तर कर रही सरकार प्रयत्न, प्रदूषण से बचाने का हरेक जतन। जीवनदायिनी, पापनाशिनी, मोक्षदायिनी पुण्य स्थली, भारत की भा...
पुरवैया
कविता

पुरवैया

गरिमा खंडेलवाल उदयपुर (राजस्थान) ******************** प्रेम नगर से चली आई पुरवैया ये तो बता प्रियतम कैसे है जिनके पास है दिल हमारा सनम बिना मेरे कैसे है? कोई संदेशा देजा पुरवैया साजन की बगिया से आई है उनके नाम से शर्माती अखियां वो भी क्या मुझ बिन तड़पे है? आंचल लहराए जब पुरवैया रंग चुनरिया का तो बता दे जिनकी याद में रहे जागते उनकी शामें ढलती कैसे है? कोई निशानी प्रेम की पुरवैया उनकी सुगंध संग ले आना जिनकी चाहत में खोए रहते वो भी तलाश में क्या मेरे है? झोका हवा का लाई पुरवैया ये तो बता साजन की गली की हंसी ठिठौली कैसी है सनम याद में क्या रोते हंसते है? परिचय :- गरिमा खंडेलवाल निवासी : उदयपुर (राजस्थान) संप्रति : शिक्षक घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अ...
किंकरी  देवी
कविता

किंकरी  देवी

सपना दिल्ली ************* किंकरी  देवी न तो वह शिक्षित नहीं क़ानून का ज्ञान बेहद आम सी औरत हिमाचल में था आशियाना उनका किंकरी देवी था जिनका नाम...... पहाड़ों से  बेहद लगाव खनन माफिया से बचाने पहाड अकेली ही विरुद्ध खड़ी हो गई उनके.... डराया गया, धमकी भी मिली फिर भी अजब निडर थी जान की परवाह किये बिना डटी रही अपने लक्ष्य पर.... हिम्मत न हारी, विरोध हुए बहुत कर खुद पर विश्वास, न्याय खातिर भूख हड़ताल भी की उन्नीस दिन.. आखिर वह समय आया सपना हुआ पूरा, अधिकार मिला खनन माफिया का मिटा कारोबार.... जाते जाते लोगों को पर्यावरण का महत्व सिखा दिया नई पीढ़ी को दिए कई ऐसे उपहार .. ऐसी नारी शक्ति को नमन शत् शत् नमन। परिचय :- सपना पिता- बान गंगा नेगी माता- लता कुमारी शैक्षणिक योग्यता- एम.ए.(हिंदी), सेट, नेट, जेआर. एफ. अनुवाद में डिप्लोमा ( अंग्रेज़ी से हिंदी), पी.एचडी. (ज़ारी) सा...
मुझसे बात नहीं करोगी
कविता

मुझसे बात नहीं करोगी

आदर्श उपाध्याय अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश ******************** मुझसे बात नहीं करोगी तो मेरी रात नहीं होगी, अगले कल से कभी भी मेरी मुलाक़ात नहीं होगी। तुमसे ही बात करके ही जो जीता हूँ मैं, मेरी ज़िन्दग़ी में अब "खुशी" की बरसात नहीं होगी। तुम्हारा मुझे डाँटना मुझ पर गुस्सा करना सबकुछ मुझे प्यारा लगता है, बिना इसके मेरी ज़िन्दग़ी की कभी सुबह-ओ-शाम नहीं होगी। जबसे दोस्ती हुई तुमसे हर कोई मेरी तारीफ़ करने लगा, बिना तुम्हारी दोस्ती के मेरी ज़िन्दग़ी कभी खास नहीं होगी। माँ का दर्जा दे दिया हूँ तुमको मेरी "खुशी", बिन माँ के किसी मोहब्बत की शुरुआत नहीं होगी। सारी उम्र आपको अकेले ही याद करता रहूँगा, शायद इससे हमारी दोस्ती में कोई खटास नहीं होगी। भूलने का नाटक भले कर लेना "खुशी" पर मुझे भूल नहीं पाओगी, इससे ज्यादा किसी की दोस्ती कभी खास नहीं होगी। भगवा...
माता और पिता
कविता

माता और पिता

संध्या नेमा बालाघाट (मध्य प्रदेश) ******************** शुक्र है भगवान तेरा जो तूने माता पिता को बना दिया सूर्य और चंद्रमा की तरह तूने माता और पिता को बना दिया पिता को सूर्य की तरह तेज तो माता को चांद की तरह शीतल एक आशा की किरण देता तो दूजी जीवन मे शांति शुक्र है तेरा भगवान जो तूने माता पिता को बना दिया फूल और नारियल की तरह तूने माता और पिता बना दिया माता को पूजा का फूल तो पिता को नारियल के जैसा बना दिया एक पूजा को सुगंधित करती तो दूजा पूजा को पूर्ण शुक्र है तेरा भगवान तूने माता पिता को बना दिया परिचय : संध्या नेमा निवासी : बालाघाट (मध्य प्रदेश) घोषणा : मैं यह शपथ पूर्वक घोषणा करती हूँ कि उपरोक्त रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, र...
जीवन के मूलाधार पिता
कविता

जीवन के मूलाधार पिता

अखिलेश राव इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** जीवन का मूलाधार पिता सुख स्वप्नों का साकार पिता ऊबड़ खाबड़ पगडंडी पर पथ सत्य दिखाती राह पिता।। कलुषित तम में प्रकाश पिता निराश हृदय की आस पिता आपाधापी दुर्गम पथ पर पुष्पों संग सजा हे थाल पिता जीवन का मूलाधार पिता।। मेरा जीवन अभिमान पिता स्वावलंबन स्वाभिमान पिता कच्ची मिट्टी के लोंदें हम गढने वाला कुम्हार पिता। सुख स्वप्नों का साकार पिता।। संघर्षों के आधार पिता संकट में ढालाकार पिता दुख सुख लाभ हानि समक्ष पर्वत सी अटल दीवार पिता।। हम सबकी जीवन आस पिता।। परिचय :- अखिलेश राव सम्प्रति : सहायक प्राध्यापक हिंदी साहित्य देवी अहिल्या कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं...
मेरे पिता
कविता

मेरे पिता

डॉ. मोहन लाल अरोड़ा ऐलनाबाद सिरसा (हरियाणा) ******************** मुझे था अपने पिता जी पर बहुत नाज था कोमल मन और सदृढ आवाज शांत स्वभाव और खुश मिजाज ना कभी गुस्सा ना ही कभी नाराज शायद मेरी हर बात जानते थे मेरी हर नब्ज पहचानते थे हर काम में सहयोग करते और मेरी हर बात मानते थे कड़ी मेहनत और लग्न से हमे पढाया ऊँची शिक्षा दिला कर डाक्टर बनाया आर्थिक, सामाजिक शिक्षा का ज्ञान बताया धार्मिक और परिवारिक संस्कार का पाठ सिखाया क्या लेना क्या देना का गणित समझाया चोरी और झूठ से कोसो दुर भगाया नीति और नियत का मतलब बताया भूखे को रोटी असहाय की मदद का फर्ज सुनाया मेरे गुरु मेरे मित्र थे मेरे पिता मेरा अस्तित्व, मेरा मान, थे मेरी पहचान मेरी माँ के माथे का सिंदूर, थी माँ की शान स्पष्टवादी, राष्ट्रवादी थे नेक दिल इंसान हे भगवान, हे पालनहार, हे दाता मोहन करे बिनति मुझे हर जन्म ...
कहने की ही शान हुआ हूँ
ग़ज़ल

कहने की ही शान हुआ हूँ

नवीन माथुर पंचोली अमझेरा धार म.प्र. ******************** कहने की ही शान हुआ हूँ। मैं कितना नादान हुआ हूँ। रखते-रखते खैर-ख़बर सब, ख़ुद से ही अंजान हुआ हूँ। सोचे लेकिन मिल ना पाये, उन सपनों की खान हुआ हूँ। सुनकर बातें सब अंदर की, दीवारों के कान हुआ हूँ। कर के थोड़ी किस्सागोई, मैं अपनी पहचान हुआ हूँ। नींदों के संग ख़्वाब नहीं हैं, सुनकर मैं हैरान हुआ हूँ। परिचय :- नवीन माथुर पंचोली निवास - अमझेरा धार म.प्र. सम्प्रति - शिक्षक प्रकाशन - देश की विभिन्न पत्रिकाओं में गजलों का नियमित प्रकाशन, तीन ग़ज़ल सन्ग्रह प्रकाशित। सम्मान - साहित्य गुंजन, शब्द प्रवाह, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर (hindirakshak.com) द्वारा हिन्दी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक ...
राजनीति
कविता

राजनीति

प्रो. आर.एन. सिंह ‘साहिल’ जौनपुर (उत्तर प्रदेश) ******************** राजनीति कुत्सित हुई और लोकतन्त्र लाचार हुआ आदर्शों की बात न पूछो मन में व्याप्त विकार हुआ निज हित ही सर्वोपरि सबसे राष्ट्र नहीं चिंता उनकी वीर शहीदों का सपना तो सब का सब बेकार हुआ संविधान की खिल्ली उड़ती संसद के भीतर बाहर जाति और मज़हब का मुद्दा अच्छा कारोबार हुआ भोग तंत्र में बदल गया है लोकतंत्र इस देश में सत्ता के ऊँचे आसन पर उल्लू का अधिकार हुआ पढ़ालिखा तो बेल बीनता अनपढ़ मंत्री मालिक हैं रोटी कपड़ा का भी सपना कब उनका साकार हुआ बापू अपने अनुयायी से कोई एक सवाल करो फटेहाल जो कल थे आख़िर अरबों का संसार हुआ साहिल जिनको समझ रहे थे वो ही नाव डुबोते हैं दीमक जैसा चाट रहे हैं घर का बंटाधार हुआ परिचय :- प्रोफ़ेसर आर.एन. सिंह ‘साहिल’ निवासी : जौनपुर उत्तर प्रदेश सम्प्रति : मन...
रक्तदान कार्य महान
कविता

रक्तदान कार्य महान

ओमप्रकाश श्रीवास्तव 'ओम' तिलसहरी (कानपुर नगर) ******************** रक्त दान सब मिलकर अपनाओ, जग में खुशियाँ चहुंओर बरसाओ। हुई दुर्घटना मानव खून बह रहा, देखो प्राण संकट अब बढ़ रहा, रोगी के लिए फरिश्ता बन जाओ जग में खुशियाँ चहुंओर बरसाओ। रक्तदान सब मिल.... आज मानव ईर्ष्या अग्नि में तप रहा, मानव ही मानवता का शत्रु बन रहा मानवता संग प्रेम का दीप जलाओ, जग में खुशियाँ चहुंओर बरसाओ। रक्तदान सब मिल.... जीवन में कुछ कुछ दान सभी करते, अन्न, धन, विद्यादान तो सभी करते, एक विशिष्ट दान का संकल्प उठाओ, जग में खुशियाँ चहुंओर बरसाओ। रक्तदान सब मिल.... इस जगत में रक्तदान है कार्य महान, मानव के प्राण रक्षा का सुंदर विधान, विधान में पुण्य भागीदार बन जाओ, जग में खुशियाँ चहुंओर बरसाओ। रक्तदान सब मिल.... परिचय :- ओमप्रकाश श्रीवास्तव 'ओम' जन्मतिथि : ०६/०२/१९८१ शि...