भौतिकतावादी संसार
रशीद अहमद शेख 'रशीद'
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
भौतिकता का प्रेमी यह जग
रंग-रूप आकार सराहे
करे सदा भौतिक सत्यापन
दृश्य, गंध, स्पर्श, नाद से
करता है पहचान सभी की
चमक-दमक का सतत प्रशंसक
कृत्रिम गंध से भ्रम का पोषक
कोमल सतहों को शुभ माने
स्वर की सरगम में डूबा है
ठाट-बाट के पीछे पड़ता
महलों के शिखरों को देखे
कुटिया उसके लिए उपेक्षित
धन से तोले मान-प्रतिष्ठा
बाहर-बाहर परखे सबकुछ
देख नहीं पाए अंतर्मन
भौतिकतावादी संसार
परिचय - रशीद अहमद शेख 'रशीद'
साहित्यिक उपनाम ~ ‘रशीद’
जन्मतिथि~ ०१/०४/१९५१
जन्म स्थान ~ महू ज़िला इन्दौर (म•प्र•) भाषा ज्ञान ~ हिन्दी, अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत
शिक्षा ~ एम• ए• (हिन्दी और अंग्रेज़ी साहित्य), बी• एससी•, बी• एड•, एलएल•बी•, साहित्य रत्न, कोविद
कार्यक्षेत्र ~ सेवानिवृत प्राचार्य
सामाजिक गतिविधि ~ मार्गदर्शन और प्रेरणा
लेखन विध...























