तूफान है…..!!
कीर्ति मेहता "कोमल"
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
काँप रही प्रकृति
और 'वो' बिना काँपे,
लगे है जुगत में,
'जीवन' की.....
क्योंकि दोनो पर है
जिम्मेदारी, कुटुम्ब' की
किन्तु.....
उसके लिए 'भविष्य' उजला है
क्योंकि,
वो पेड़ नहीं....
वो काँपता नहीं
बल्कि देख रहा है
अपने कुटुम्ब रूपी पेड़ के
हरे पत्तों को
उसके मासूम बच्चों को
परिचय :- कीर्ति मेहता "कोमल"
निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : बीए संस्कृत, एम ए हिंदी साहित्य
लेखन विधा : गद्य और पद्य की सभी विधाओं में समान रूप से लेखन
रचना प्रकाशन : साहित्यिक पत्रिकाओं में, कविता, कहानी, लघुकथा, गीत, ग़ज़ल आदि का प्रकाशन, आकाशवाणी से प्रसारण।
प्राप्त सम्मान : अभिव्यक्ति विचार मंच नागदा से अभियक्ति गौरव सम्मान तथा शब्दप्रवाह उज्जैन द्वारा प्राप्त
लेखनी का उद्देश्य : जानकारी से ज्ञान प्राप्त करना।
घोषणा पत्र : मैं...

























