बदलाव
नील मणि
मवाना रोड, (मेरठ)
********************
किसी को बदलने
की कोशिश
कभी नहीं
करनी चाहिए
हां अगर चाहें
तो कोशिश करें
स्वयं में कुछ परिवर्तन
जरूर ला सकते हैं
दूसरों के अनुकूल
स्वयं को बना सकते हैं
स्थिति में संतुलन
बैठ सकते हैं
दो विपरीत दिशाओं
को मिला सकते हैं
कोशिश जरूर
करनी चाहिए
बंधने में ही
सार्थकता है
टूटना अंतहीन है,
दुखद है
अपने लिए तो
सभी जीते हैं
किसी और के लिए भी
जी कर देखना चाहिए।
परिचय :- नील मणि
निवासी : राधा गार्डन, मवाना रोड, (मेरठ)
घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि ...





















