ये क्या हुआ कब हुआ कैसे हुआ
=============================
रचयिता : श्रीमती मीना गोदरे 'अवनि'
भारत मां का मुकुट आज साफ हुआ
पूर्ण स्वतंत्रता का आज शंखनाद हुआ
टूट गए तोड़ने वालेऐसा चमत्कार हुआ
बंधनों से आज कश्मीर आजाद हुआ
वो स्वार्थी की चालों का शिकार हुआ
अपना होकर भी बरसों से पराया हुआ
ढूंढता रहा मृग कस्तूरी को इधर-उधर
हल पाया जब आत्म विश्वास हुआ
कितने ही वीर शहीद जिस पर कुर्बान हुए
कितने हुए बेघर कितने बेजान हुए
दहशतों के साए में, गुनाह बेशुमार हुए
कश्मीर के सपने तबकहीं साकार हुए
लेखिका परिचय :-
नाम - श्रीमती मीना गोदरे 'अवनि'
शिक्षा - एम.ए.अर्थशास्त्र, डिप्लोमा इन संस्कृत, एन सी सी कैडेट कोर सागर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय
दार्शनिक शिक्षा - जैन दर्शन के प्रथम से चतुर्थ भाग सामान्य एवं जयपुर के उत्तीर्ण छहढाला, रत्नकरंड - श्रावकाचार, मोक्ष शास्त्र की विधिवत परीक्षाएं उत्तीर्ण अन्य शास्त्र अध्ययन...



















