Sunday, May 12राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

गीत

पौष-माघ के तीर
गीत

पौष-माघ के तीर

भीमराव झरबड़े 'जीवन' बैतूल (मध्य प्रदेश) ******************** बींध रहे हैं नग्न देह को, पौष-माघ के तीर। भीतर-भीतर महक रहा पर, ख्वाबों का कश्मीर।। काँप रही हैं गुदड़ी कथड़ी, गिरा शून्य तक पारा। भाव कांगड़ी बुझी हुई है, ठिठुरा बदन शिकारा।। मन की विवश टिटिहरी गाये, मध्य रात्रि में पीर।।१ नर्तन करते खेत पहनकर, हरियाली की वर्दी। गलबहियाँ कर रही हवा से, नभ से उतरी सर्दी।। पर्ण पुष्प भी तुहिन कणों को, समझ रहे हैं हीर।।२ बीड़ी बनकर सुलग रहा है, श्वास-श्वास में जाड़ा। विरहानल में सुबह-शाम जल, तन हो गया सिंघाड़ा।। खींच रहा कुहरे में दिनकर, वसुधा की तस्वीर।।३ परिचय :- भीमराव झरबड़े 'जीवन' निवासी : बैतूल मध्य प्रदेश घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच प...
मादक नैन
गीत

मादक नैन

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** आओ साजन देख रहे पथ, मादक नैन हमारे हैं। सुरभित यौवन ले अँगड़ाई, प्रियतम हमें बिसारे हैं।। निश्छल प्रीति हमारी साजन, सावन-सी मदमाती है। दुग्धमयी निर्झरिणी-सी ये देख तुम्हें इठलाती है।। प्रियवर बसते हो तुम हिय में, हर पल राह निहारे हैं। आओ साजन देख रहे पथ मादक नैन हमारे हैं।। करते व्याकुल नयन प्रतीक्षा, कंचन काया मुरझाई। प्रणय सेज हँसती हैं मुझ पर, प्रतिपल डसती तन्हाई मौन अधर, पायल के घुँघरू, निशदिन तुम्हें पुकारे हैं। आओ साजन देख रहे पथ, मादक नैन हमारे हैं।। खोई मधुऋतु की है सरगम, दुख के बादल मँडराते। छाया है घनघोर अँधेरा, जलते जुगनू घबराते।। पीड़ाओं के भँवर-जाल में, डूबे सभी किनारे हैं। आओ साजन देख रहे पथ, मादक नैन हमारे हैं।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी...
हुई समीरण संदल
गीत

हुई समीरण संदल

भीमराव झरबड़े 'जीवन' बैतूल (मध्य प्रदेश) ******************** यौवन के उर्वरा धरा पर, खिले प्रीति के पाटल। नाचे मन चंचल।। भावों का प्रस्पंदन तन में, लेने लगा हिलोरे। स्वप्निल चित्र छापने वाले, पृष्ठ पड़े जब कोरे।। प्रस्वेदी तन लगा महकने, हुई समीरण संदल।। नाचे मन चंचल.... (१) दिव्य प्रगल्भा सम्मोहन की, कुसुमित सेज सजाती। चटुल दृगों के संकेतों से, मुझको पास बुलाती।। लोहित लब पर मधु नद जैसे, स्वर उसके हैं प्रांजल।। नाचे मन चंचल....(२) स्वाति बूँद की आस सजाये, मन का चातक डोले। स्वागत में अभिसारी दृग भी, द्वार प्रणय का खोले।। ऋतुपति ने छू किया पलाशी, दग्ध देह का अंचल।। नाचे मन चंचल....(३) परिचय :- भीमराव झरबड़े 'जीवन' निवासी : बैतूल मध्य प्रदेश घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं,...
सुबह सुहानी…
गीत

सुबह सुहानी…

विश्वम्भर पाण्डे "व्यग्र" गंगापुर सिटी (राजस्थान) ******************** सुबह तुम कितनी सुहानी। शीतल-मंद हवा कहे तेरी कहानी।। पूर्व में सिंदूर रंग बिखरा हो जैसे उतंग-शिखरों का रूप निखरा हो जैसे पात-पात में आई अब तो जवानी सुबह तुम कितनी सुहानी। विहग-वृंद उड़ रहे आकाश में बिखरे हुए हैं ओसविंदु घास में जा चुकी संसार से अब रातरानी सुबह तुम कितनी सुहानी। सुबह ही है जो दिन का आरंभ करती सुबह के कारण यहाँ पर सांझ ढ़लती दिवस तेरा ॠणी रहेगा हे विभारानी सुबह तुम कितनी सुहानी। प्रकृति का श्रृंगार बनकर रोज आती दिन का दे उपहार फिर चली जाती नदियां पोखर झील पर आई रवानी सुबह तुम कितनी सुहानी। दूध दुहने के स्वर भी आ रहे हैं दही-बिलौने भी गीत गा रहे हैं फैला कर पंख नाचे मयूररानी सुबह तुम कितनी सुहानी। धीरे धीरे भास्कर का आगमन छिटकती धूप से सब प्रसन्नमन पक्षियों के स...
प्रभु राम
गीत

प्रभु राम

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** प्रभु राम का आभार है, हो सृष्टि पालन हार। निष्ठा रखें हैं न्याय में, प्रभु धर्म के आधार।। करुणा हृदय बसती प्रभो, करते तिमिर का नाश। रघुकुल शिरोमणि राम हैं, वो तोड़ दें यम पाश।। संबल हमें देते प्रभो, रामा गुणों की खान। मैं हूँ पुजारिन राम की, रघुवर मुझे पहचान।। रघुनाथ तेरी दास मैं, दे दो जरा उपहार। निष्ठा रखें हैं न्याय में, प्रभु धर्म के आधार।। टूटे नहीं विश्वास है, रघुवर रखो अब ध्यान। नारी अहिल्या तारते, करते सदा सम्मान।। देते सुखों की छाँव है, रघुवर प्रभो वरदान। पावन धरा की राम ने, करते सभी गुणगान।। नायक जगत के आप हैं, कर स्वप्न भी साकार।। निष्ठा रखें हैं न्याय में, प्रभु धर्म के आधार।। वंदन करें नित आपका, आकर प्रभो अब थाम। चरणों पड़े तेरे सदा, दातार प्यारे राम।। शबरी कहे रघुवर सुनो, पहुँचा...
परदेशी साजन
गीत

परदेशी साजन

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** आजा सजन बने परदेशी, बरखा करे पुकार। पावस ऋतु मनभावन आई, रिमझिम बरसे प्यार।। नभ में गरज रहे बादल अब, वन में नाचे मोर। रिमझिम बूंदे शोर मचातीं, मनवा भाव विभोर।। श्यामल मेघ में चपला चमके, भ्रमर करेंं गुंजार। पावस ऋतु मनभावन आई, रिमझिम बरसे प्यार।। ढ़ोल नगाड़े गगन बजाता, बादल गाते गीत। साज संगीत नहीं सुहाता, भूले सजना प्रीत।। कोयल कू -कू पीर बढ़ाती, छूटा है शृंगार। पावस ऋतु मनभावन आई, रिमझिम बरसे प्यार।। अंग -अंग पुलकित धरती का, जागा है अनुराग। ओढ़ हरी चुनरिया सजी है, प्रियतम अब तो जाग।। हँसी ठिठोली सखियों की अब, चुभती है भरतार। पावस ऋतु मनभावन आई, रिमझिम बरसे प्यार।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्...
शूलों से भरा प्रेम पथ
गीत

शूलों से भरा प्रेम पथ

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** है शूलों से भरा प्रेम-पथ, मनुज-स्वार्थ के खम्भ गड़े। कुछ भौतिक लाभों के कारण, कौरव पांडव देख लड़े।। क्रोध घृणा जग मध्य बढ़ा है, प्रेम सुधा का काम नहीं। त्याग समर्पण को भूले सब, समरसता का नाम नहीं।। अवरोधों को पार करो सब, छोटे हों या बहुत बडे़।। धर्म-कर्म करता ना कोई, गीता का भी ज्ञान नहीं। मोहन की मुरली के जैसी, मधुरिम कोई तान नहीं।। बहु बाधित सुख शांति हुई है, नाते हुए चिकने घड़े।। तप्त हुई वसुधा पापों से, दानव हर पल घात करें। भूल भावना सहयोगों की, राग-द्वेष की बात करें। आवाहन करते खुशियों का, दो मोती प्रभु सीप जड़े।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत...
हम बासी उपमाओं से
गीत

हम बासी उपमाओं से

भीमराव झरबड़े 'जीवन' बैतूल (मध्य प्रदेश) ******************** टँगे अरगनी पर हम बासी उपमाओं-से। साध लिया है लक्ष्य व्यंजना ने जुगाड़ कर। हार गया अभिधा का भाषण लट्ठमार कर।। जीत न पाये जीवन का रण प्रतिमाओं से। टँगे अरगनी पर हम बासी उपमाओं-से।। १ वंचित रहे विशेषण अपने कर्म पंथ पर। सर्वनाम हम, हिस्से आया गरल सरासर।। जान बचाने भाग रहे हम संज्ञाओं से। टँगे अरगनी पर हम बासी उपमाओं-से।। २ कूड़ा-करकट धूल हुए उपमान हमारे। संबंधों की नदियों ने दो दिए किनारे।। किंतु बहें हम नौ रस बन के कविताओं से। टँगे अरगनी पर हम बासी उपमाओं-से।। ३ तथ्य हीन शब्दों के जाले में नित उलझे। प्रश्न प्यास के रहे उम्र भर ही अनसुलझे।। हाथ जलाते रहे रोज हम समिधाओं से। टँगे अरगनी पर हम बासी उपमाओं-से।। ४ परिचय :- भीमराव झरबड़े 'जीवन' निवासी : बैतूल मध्य प्रदेश घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित ...
तुलसी आँगन की
गीत

तुलसी आँगन की

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** चाँद खिला दिव्य निशा, आस पिया आवन की। प्रीति चकोरी कहती, बूँद गिरी सावन की।। रात हुई याद करूँ, श्याम गले आज लगा। रूठ गये स्वप्न सभी, गीत सुना प्रेम जगा।। भोर हुई चैन मिला, पंख लगे ग्वाल सखी। वेणु बजे प्रीति निभा, ढूँढत गोपाल सखी।। प्रेमिल बाजे धुन भी, बात करे साजन की। वंशी की तान कहे, यौवन के तीर चले।। रास रचा आज मिलें, रात कभी ये न ढले।। सोलह शृंगार किये, झूमत गोरी कहती। बाजत है कंगन भी, कुंतल वेणी सजती।। दुग्ध धवल धार बहे, बात करें पावन की। प्राण पिया काम बसे, वाण चले हैं छलिया। प्रेम सुधा आज पिला, अंतस् में हो रसिया।। सांस मिले साँस पिया, बंधन तोड़ो सजना। घूँघट को खोल पिया, देख रही हूँ सपना।। नित्य निहारे छवि भी, ये तुलसी आँगन की। परिचय :- मीना भट्ट...
आराध्य राम
गीत

आराध्य राम

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे मंडला, (मध्य प्रदेश) ******************** आराध्य राम की पूजा में, मैं सारी उम्र बिताऊँगा। जयराम कहूंगा अधरों से, मैं भवसागर तर जाऊँगा।। धर्म-नीति के जो रक्षक, हैं नित्य सदा ही हितकारी। उनकी गरिमा-महिमा पर मैं, हूँ बार-बार बलिहारी।। आराध्य राम की गाथा को, मैं संग समर्पण गाऊँगा। जयराम कहूंगा अधरों से, मैं भवसागर तर जाऊँगा।। अंतर मेरा पावन होगा, जब राम नित्य मैं बोलूँगा। तब साँच सदा मुखरित होगा, जब भी मैं मुँह को खोलूँगा।। आराध्य राम मंगलमय हैं, मैं बार-बार दोहराऊँगा। जयराम कहूंगा अधरों से, मैं भवसागर तर जाऊँगा।। पाप,शोक,संताप मिटे, मैं हर सुख से भर जाऊँगा। सब होंगे मेरे नित प्यारे, मैं भी तब सबको भाऊँगा।। आराध्य राम नित हितकारी, मैं जीवन-सुमन खिलाऊँगा। जयराम कहूंगा अधरों से, मैं भवसागर तर जाऊँगा।। परिचय :- प्रो. डॉ. शरद नारा...
मुस्कानों का गीत
गीत

मुस्कानों का गीत

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे मंडला, (मध्य प्रदेश) ******************** मुस्कानों को जब बाँटोगे, तब जीने का मान है। मानवता जीवन की शोभा, मिलता नित यशगान है।। दीन-दुखी के अश्रु पौंछकर, जो देता है सम्बल पेट है भूखा, तो दे रोटी, दे सर्दी में कम्बल अंतर्मन में है करुणा तो, मानव गुण की खान है। मानवता जीवन की शोभा, मिलता नित यशगान है।। धन-दौलत मत करो इकट्ठा, कुछ नहिं पाओगे जब आएगा तुम्हें बुलावा, तुम पछताओगे हमको निज कर्त्तव्य निभाकर, पा लेनी पहचान है। मानवता जीवन की शोभा, मिलता नित यशगान है।। शानोशौकत नहीं काम की, चमक-दमक में क्या रक्खा वहीं जानता सेवा का फल, जिसने है इसको चक्खा देव नहीं, मानव कहलाऊँ, यही आज अरमान है। मानवता जीवन की शोभा, मिलता नित यशगान है।। ख़ुद तक रहता है जो सीमित, वह बिरथा इंसान है अवसादों को अपनाता जो, वह पाता अवसान है अंतर्मन में नेह ...
इसके जद में सब आयेंगे
गीत

इसके जद में सब आयेंगे

भीमराव झरबड़े 'जीवन' बैतूल (मध्य प्रदेश) ******************** तूफ़ानों-सी बढ़ी रैलियाँ, समरसता का वंश मिटाने। इसके जद में सब आयेंगे।। सघन तिमिर है आम्र वृक्ष भी, लगे खड़ा हो प्रेत वहम का। संस्कारित कुछ शृंग-श्रेणियाँ, खोज रही अस्तित्व स्वयं का। अनुबंधों की धुँधली शर्तें, बनकर मौत खड़ी सिरहाने।। इसके जद में सब आयेंगे।। सावन के घन संभाषण से, कर देते हैं जादू-टोना। अलगावों के दावानल में, सुलग उठा है कोना-कोना।। विश्वासों की मीनारों में, दिखते हैं अब रोग पुराने।। इसके जद में सब आयेंगे।। अट्टहास मौसम का सुनकर, पंछी होने लगे प्रवासी। धुआँ-धुआँ है सभी दिशाएँ, आँखों में निस्सीम उदासी।। जिह्वा पर ताले के भूषण, आजादी पर मारे ताने।। इसके जद में सब आयेंगे।। परिचय :- भीमराव झरबड़े 'जीवन' निवासी : बैतूल मध्य प्रदेश घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेर...
गीत साहस का
गीत

गीत साहस का

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे मंडला, (मध्य प्रदेश) ******************** साहस को यदि पंख लगाओ, तो मिट जाये उलझन। असफलता मिट जाये सारी, भरे हर्ष से जीवन।। बने हौसला गति का वाहक, प्रीति-नीति सिखलाता। कर्मठता का ज्ञान कराता, जीवन-सुमन खिलाता।। अंतर्मन जो दीप जलाते, उनका महके आँगन। व्यथा, वेदनाएँ सब मृत हों, भरे हर्ष से जीवन।। साहस की महिमा है न्यारी, चमत्कार करता है। पोषित होता जहाँ उजाला, वहाँ सुयश बहता है।। शुभ-मंगल के मेले लगते, जीवन बनता मधुवन। व्यथा, वेदनाएँ सब मृत हों, भरे हर्ष से जीवन।। नित्य हौसला रखे दिव्यता, जो तेजस मन करता। अंतर को जो आनंदित कर, खुशियों से है भरता।। कर्मों को देवत्व दिलाता, कर दे समां सुहावन। व्यथा, वेदनाएँ सब मृत हों, भरे हर्ष से तन-मन।। साहस लाता सदा दिवाली, नगर- बस्तियाँ शोभित। उजला आँगन बने देव दर, सब कुछ होता सुरभित।। अंतर्...
घनघोर घटाएँ
गीत

घनघोर घटाएँ

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** छाईं हैं घनघोर घटाएँ, तन-मन को आनंदित कर दे। अंतस् का तम दूर सभी हो, जीवन को अनुरंजित कर दे।। नेह-किरण तेरी मिल जाए, दुविधा में जीवन है सारा। मधुरस नैनों से छलका दो, रातें काली, राही हारा।। दम घुटता है अँधियारो में, जीवन पथ को दीपित कर दे। निठुर काल की छाया जग पे, मौत सँदेशा पल-पल लाती। रोते नैना विकल सभी हैं, क्षणभंगुर काया घबराती।। विहग-वृंद सब घायल होते, आस-दीप आलोकित कर दे। पीर बड़ी है पर्वत से भी, टूटी सारी है आशाएँ। क्रंदन करती है ये धरती, पग-पग पर देखो बाधाएँ।। डूबी निष्ठाओं की नौका, प्रेम-बीज को रोपित कर दे। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत...
नवा सोच अऊ नवा उमंग
गीत

नवा सोच अऊ नवा उमंग

खुमान सिंह भाट रमतरा, बालोद, (छत्तीसगढ़) ******************** (छत्तीसगढ़ी गीत) नवा सोच अऊ नवा उमंग युवा शक्ति के जब होथे गठन सुवा गीत के तर्ज म समर्पित रचना... तरी हरी नाना मोर नाना रे नाना हो चलो युवा शक्ति ल जागाबो.. महिमा बढ़ भारी हे युवा शक्ति के ग भईया युवा होय के फरज ल निभाबो...।। मारबो गुलाटी भेदभाव ल भईया भाईचारा के गठरी म बंधा जाबो आवत हमर नवा पीढ़ी खातिर बर रद्दा सुघ्घर गढ़ जाबो.. चलो जुर - मिल सुंता के बीड़ा उठाबो हमर संस्कृति अऊ परंपरा उजियार करे बर कंधा से कंधा मिलाबो ... युवा शक्ति मिशाल बनके ग भईया सभ्य समाज गढ़ जाबो... तरी हरी नाना मोर नाना रे नाना युवा शक्ति ल जागाबो.. परिचय :- खुमान सिंह भाट पिता : श्री पुनित राम भाट निवासी : ग्राम- रमतरा, जिला- बालोद, (छत्तीसगढ़) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्...
प्रीति गगरिया
गीत

प्रीति गगरिया

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** प्रीति गगरिया छलक रही है, भटक रहा उर बंजारा। चातक मन निष्प्राण हुआ है, मरुथल है जीवन सारा।। प्रीत घरौंदा टूट गया है, करें चूड़ियाँ हैं क्रंदन। मौन पायलों की रुनझुन है, भूल गया है उर स्पंदन ।। कैद पड़ी पिंजरे में मैना, दूर करो अब अँधियारा। अवसादों में प्रीत घिरी अब, सहमी तो शहनाई है। कुंठित हुई रागिनी सरगम, प्रेम-वलय मुरझाई है।। अवगुंठन में छिपा चाँद है, पट खोलो हो उजियारा। जर्जर ये जीवन की नैया, हिचकोले पल-पल खाती। बहती हैं विपरीत हवाएं, भूले प्रिय लिखना पाती।। गूँगी बहरी दसों दिशाएँ, बहे आँसुओं की धारा। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट माता : स्व. सुमित्रा पाठक पिता : स्व. हरि मोहन पाठक पुत्र : सौरभ भट्ट पुत्र वधू : डॉ. ...
करवाचौथ मनाव रे
गीत

करवाचौथ मनाव रे

सरला मेहता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** करवाचौथ मनाओ रे चालो धीरे-धीरे चालो धीरे-धीरे, सखी री चालो धीरे-धीरे लाल-लाल लुगड़ो, असमानी पोलको माथे टीको नाक माय नथनी चुड़लो चमचम, नौलखी हरवो गजरा री कलियाँ बिखरे रे चालो धीरे-धीरे हाथे सजी है पूजा नी थाली माटी रो करवो, चाँदी री छलनी दिवड़ो री ज्योति दमके रे चालो धीरे-धीरे करवाचौथ री रात बी आई गई सासू बई ने प्रेम से सरगी सजाई मेहँदी भर्या दोई हाथ रे चालो धीरे-धीरे सौलह सिंगार म्हारा पियाजी लाया चाँद री वाट जोऊँ, सखियाँ बी आई गई म्हारो चाँद तो म्हारा साथ रे चालो धीरे-धीरे दो-दो चाँद म्हारे आँगने उतर्या ऊ चाँद तो घटतो ने बढतो म्हारो चाँद तो सदा मुस्काय रे चालो धीरे-धीरे करवाचौथ मनाव रे सखी चालो धीरे-धीरे परिचय : सरला मेहता निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह ...
चाँद निकलेगा सजन फिर श्रृंगार होगा
गीत

चाँद निकलेगा सजन फिर श्रृंगार होगा

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** चाँद निकलेगा सजन जब देख फिर श्रृंगार होगा। व्रत रखे साजन सुहागन साथ तो भरतार होगा।। उम्र लंबी हो सजन की नित्य करती कामना है। माँगती वरदान प्रभु से वामिनी सुख साधना है।। देख करवाचौथ को पूजा करूँ मन मीत आजा। गंग सी बहती चलूँ अब संग गाती गीत राजा।। ओट चलनी देखती जिसको वही तो प्यार होगा। सात जन्मों का निराला संग अपना मान प्रियतम। है खनक चूड़ी झनक पायल सुनाती नित्य सरगम।। नाक की नथनी कहे साजन सदा ही ध्यान देगा। आज करवा चौथ को चंदा कहे प्रिय मान देगा राम सिय जोड़ी रहे सुंदर सजन संसार होगा। बन चकोरी राह तकती ये सुहागन देख तेरा। प्रीत का हिय है बसेरा चाँद सीमा पार मेरा।। अर्ध्य देती चाँद को वंदन करूँ प्रिय प्रेम पलता। चन्द्र ले जा आज पाती दिव्य दीपक प्रेम जलता।। डोर पावन प्रेम की पनपे यही आधार होगा। ...
भोर का फैले उजाला
गीत

भोर का फैले उजाला

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** भोर का फैले उजाला हर तरफ, दृष्टि-पथ आबाद होना चाहिए। मौन क्यों बैठे हुए हो मीत तुम, अब मुखर संवाद होना चाहिए।। साजिशें हैं हर कदम जंजीर सी, है विसंगति का यहाँ अब तो कहर। आँसुओं की गंग मे डूबे सभी, गाँव क्या हैं रो रहे व्याकुल शहर।। छल रहे विश्वासघाती से मधुर, आज परिसंवाद होना चाहिए। भोर का फैले उजाला हर तरफ, दृष्टि-पथआबाद होना चाहिए।। फूल बगिया के सभी मुरझा गये, है दुखी मधुमास, मन मधुकर विकल। वंचनाओं से करो अब मुक्त मन, और जीवन-लक्ष्य हो मंगल सफल।। कंटकों को भूल 'मीना' जय वरो, जीत का अनुनाद होना चाहिए। भोर का फैले उजाला हर तरफ, दृष्टि-पथ आबाद होना चाहिए।। ले अपाहिज जिन्दगी मजबूर सब, हर तरफ से मिल रहा उपहास है। जल गयी बस्ती लुटी है झोपड़ी, अब सुदर्शन चक्र से ही आस है।। द्रोपदी की ...
रूठे-रूठे सजन
गीत

रूठे-रूठे सजन

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** रूठे-रूठे सजन हमारे, हमको आज मनाने हैं। वो हैं चाँद चकोरी मैं हूँ, सपने नये सजाने हैं।। अधर गुलाबी प्राणप्रिये ये, मोहक रूप दिखाएँगे, रति सा कर श्रृंगार मनोहर, साजन तुम्हें रिझाएंँगे।। साथ साँवरे प्रियतम प्यारे, कई बसंत बिताने हैं। रूठे-रूठे सजन हमारे, हमको आज मनाने हैं।। तुम कान्हा में तेरी राधे, खिंचे पास चले आएँगे। रास रचाएंगे मधुवन में, गीत मिलन के गाएँगे।। सम्मोहित तन मन ये होगा, यौवन-रस छलकाने हैं। रूठे-रूठे सजन हमारे, हमको आज मनाने हैं।। तुम कान्हा मैं मीरा तेरी, प्रभु जोगन बन जाऊँगी। दीवानी में जन्म जन्म की, मोहन के गुण गाऊँगी।। प्रेम रतन पाकर जीवन में, सपने लाख सजाने हैं। रूठे-रूठे सजन हमारे, हमको आज मनाने हैं।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर ...
सौगात
गीत

सौगात

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** दीन दुखियों का सदा कल्याण होना चाहिए। भूख की तो आग धधके त्राण होना चाहिए।। भोर की कहती किरण है पीर हिय अविराम है। ये अधर भी सूखते मुस्कान का क्या काम है।। अब व्यथा किससे कहें निर्वाण होना चाहिए। दीन दुखियों का सदा कल्याण होना चाहिए।। घाव पर मरहम लगाता है यहाँ कोई नहीं। हैं विकल संस्कार भी सब रक्त की नदिया बहीं।। काल को भी अब नहीं पाषाण होना चाहिए। दीन दुखियों का सदा कल्याण होना चाहिए।। रोशनी बंधक बनी अब है अमावस रात भी। हिल रहीं बुनियाद सब है नीर की सौगात भी।। फट रहे ज्वालामुखी निर्माण होना चाहिए। दीन दुखियों का सदा कल्याण होना चाहिए।। स्वप्न घायल हो गए सब चूर दर्पण आज है। ढेर लाशों का लगा है रावणों का राज है।। भेदियों को मारने भी वाण होना चाहिए। दीन दुखियों का सदा कल्याण होना चाहिए।। ...
चंदा मामा
गीत, बाल कविताएं

चंदा मामा

हरिदास बड़ोदे "हरिप्रेम" आमला बैतूल (मध्यप्रदेश) ******************** तर्ज-: चंदा मामा दूर के चंदा मामा पास है, हम सबके साथ है। भारत माँ के बच्चे गाएं, हम सबको एहसास है। चंदा मामा खुश है, भारत माँ भी खुश है। संसार सारा खुशियां मनाएं, हम सबको विश्वास है। चंदा मामा प्यारा है, भारत माँ का दुलारा है। विश्वगुरु भारत बन जाए, हम सबको यह आस है। चंदा मामा भाई है, भारत माँ की कलाई है। रक्षासूत्र चंद्रयान ले गए, भारत का प्रेम संदेश है। चांद ने फहराया तिरंगा है, हिंदुस्तान की शान तिरंगा है। इसरो ने चंद्रयान- ३ चलाए, भारत में हर्षोल्लास है। चंदा मामा पहले दूर थे, भारत माँ के अब पास है। "हरिप्रेम" सदा गुण गाएं, जन-जन में मिठास है। परिचय :-  हरिदास बड़ोदे "हरिप्रेम" निवासी : आमला बैतूल (मध्यप्रदेश) गोविन्द कॉलोनी, आमला वार्ड : रानी लक्ष्मी बाई (क्र....
अंतस् पीड़ा
गीत

अंतस् पीड़ा

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** तन खंडित मन खंडित अब तो, चले आँधियाँ दीप बुझाएँ, पीड़ा अंतस् की है भारी, कैसे अब मन को समझाएँ।। छलक रहे नैनों से सागर, नही मिला अपनों का संबल। गहन तिमिर,उजियार नही है, घोर उदासी के हैं बादल।। अपने सभी पराए लगते, व्यथा कथा हम किसे सुनाएँ। टूट गए अनुबंध सभी हैं, नियति चक्र से जीवन हारे। अभिशापित है मदिर-प्रीति भी, भटक रहे बन के बंजारे।। तूफानों में फँसी नाव है, अनुगामी बस हैं विपदाएँ। संत्रासों में जीवन बीते, नही हाथ में सुख की रेखा। चलते हम हैं अंगारों पर, कैसा विधि का है प्रभु लेखा।। मरुथल-सा जीवन है सारा, धूमिल होती सब आशाएँ। घोर निराशा है जीवन में, प्यासा पनघट सूखी डाली। जाल बिछा है आघातों का, पड़ी ग्रहण की छाया काली।। बोझिल होते स्वर सरगम के, मिली धूल में अभिलाषाएँ। ...
अनुशासन
गीत

अनुशासन

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** देता गौरव है अनुशासन, देखो अलख जगाएगा। अनुशासन के पालन से ही, नव परिवर्तन आएगा।। अनुशासन में बँधे निरन्तर,  सूरज चंदातारे हैं। सुबह शाम की भी है सीमा,  सधे अचर  चर सारे हैं।। अनुशासन ही  देता जीवन, अंधकार छँट जाएगा। देता गौरव है अनुशासन, देखो अलख जगाएगा।। डोरी जानो संस्कारों की, सिखलाता जिम्मेदारी। नेक राह पर हमें चलाता, हर कोई है आभारी।। बच्चे बूढों के चेहरों पर, यही रौनकें लाएगा।। देता गौरव है अनुशासन, देखो अलख जगाएगा।। पालन करो कड़ाई से तुम, और सभी को सिखलाओ। अगर राह में बाधा आये, महिमा इसकी बतलाओ।। फिर तुम नव इतिहास लिखोगे, जग सारा सुख पाएगा। देता गौरव है अनुशासन, देखो अलख जगाएगा।। परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ" निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश) पति : पुरुषोत्तम भट्ट ...
उपजाऊ रेत
गीत

उपजाऊ रेत

भीमराव झरबड़े 'जीवन' बैतूल (मध्य प्रदेश) ******************** कविता के गाँव हुई, उपजाऊ रेत। लहकने लगे हैं अब, छंदों के खेत। शब्दों के सागर से, चुन-चुन के रत्न। सजा रहा आँगन को, धैर्य का प्रयत्न। पढ़ें गीत सोहर के, चिंतन अनिकेत।। लहकने लगे हैं अब, छंदों के खेत।।१ बाल रहे द्वार दीप, प्रमुदित अनुप्रास। संधि करे नैनों से, चपल सब समास। शिल्प कथ्य साध रहा, व्याकरणिक प्रेत।। लहकने लगे हैं अब छंदों के खेत।।२ लगे रंग रोगन में, सधे अलंकार। लीप रहे भाषा की, खुरदुर दीवार। रसिक व्यंजना परसे, नौरस समवेत।। लहकने लगे हैं अब छंदों के खेत।।३ परिचय :- भीमराव झरबड़े 'जीवन' निवासी : बैतूल मध्य प्रदेश घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाच...