प्रभु कार्यों का निमित बना जो
प्रेम नारायण मेहरोत्रा
जानकीपुरम (लखनऊ)
********************
प्रभु कार्यों का निमित बना जो,
प्रभु उसकी रक्षा करता है।
जग दायित्व पूर्ण करवा कर,
उनको जग विरक्त करता है,
प्रभु कार्यों का ....
है परिवार दिया ईश्वर ने,
उसके सब कर्तव्य निभाओ।
अच्छा बुरा करो प्रभु अर्पित,
और कृतज्ञता भाव बढ़ाओ।
पूर्ण समर्पित हो प्रभु को तो,
माँ की तरह ध्यान धरता है।
प्रभु कार्यों का ....
ईश्वर की प्रेरणा से ही कुछ,
भक्ती गीत सृजित होते है।
जो माया में चिपके है वे,
भाग्य सुलाकर खुद सोते है।
जो प्रभु भक्ति ओर बढगये,
उनकी भक्ति पुष्ट करता है।
प्रभु कार्यों का ....
६० साल के आगे आयु,
प्रभु निज सुमिरन हेतु दे रहा।
कुछ तुझमे देखा है सात्विक,
इसीलिए है कृपा कर रहा।
जो प्रभु सुमिरन में रम जाता है,
उसके साथ सदा रहता है।
प्रभु कार्यों का ....
परिचय :- प्रेम नारायण मेहरोत्रा
निवास : ज...






















