नायिका के मुख से… नये साल में
सरला मेहता
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
२१२ २१२ २१२ २१२
धुन... कर चले हम फ़िदा
पान बीड़ा लगाया नये साल में
होंठ पे भी रचाया नये साल में
मतला
चल दिए तुम कहाँ है मिलन की घड़ी
लौट आना दुबारा नये साल में
गिरह
भूल शिकवे ज़लालत किया कुछ नया
ज़िन्दगी को सँवारा नये साल में
लाल चूड़ा सजे मेहँदी भी रची
ब्याह में धूम बाजा नये साल में
द्वार खोले सनम राह देखूँ तिरी
फ़ोन भी है लगाया नये साल में
चाँद को देख तू याद आया मुझे
चाँदनी को बुलाया नये साल में
देख तस्वीर तेरी हुई मैं फ़िदा
मीत मुखड़ा दिखाना नये साल में
थी घड़ी शायराना कि हम तुम मिले
अब मुहब्बत जताना नये साल में
चाहते हो अगर तो छुपाना नहीं
हाथ हमसे मिलाना नये साल में
परिचय : सरला मेहता
निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित ...






















