आशा की किरण
महेन्द्र सिंह कटारिया 'विजेता'
सीकर, (राजस्थान)
********************
आशा की किरण,
दिखाती कविता।
मुझको मुझ तक,
लाती कविता।
अन्तर्भावों की,
अभिव्यक्ति कविता।
हमें भावाभिभूत,
बनाती कविता।
परोपकार और परहित कर,
खुशियां लेना सिखाती कविता।
निस्वार्थ सेवा भाव से,
हर्षित सदा करती कविता।
हृदय व्यथित जब होता है,
भाव अंकुरित करती कविता।
मन भावोन्मत्त जब होता है,
नवकाव्य सृजन करती कविता।
परिचय :- महेन्द्र सिंह कटारिया 'विजेता'
निवासी : सीकर, (राजस्थान)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी क...
























