जिंदगी
गीतांजलि ठाकुर
सोलन (हिमाचल)
********************
जिंदगी एक प्रश्न है
और यह हम कैसे जीते हैं
यह हमारा उत्तर है।
इसलिए,
"जिंदगी में कभी किसी
बुरे दिन से रुबरु हो जाओ,
तो उस चांद को जरूर देखना
जो अंधकार
के बाद भी चमकता है।।
जिंदगी में कभी
तुम गिरने लगो तो,
उस झरने को
जरूर देखना जो
ऊंचाई से गिरकर भी
बहता रहता है ।।
जिंदगी में कभी
अकेले हो जाओ तो,
उस फूल को जरूर देखना
जो कांटो के
बीच में भी मुस्कुराता है।।
जिंदगी में कभी
ठोकर लगे तो,
उस हीरे को
जरूर देखना
जिसका मूल्य
ठोकर खाकर
और भी बढ़ जाता है"
"इसलिए जिंदगी से
यही सीख है
मेहनत करो रुकना नहीं,
हालात कैसे भी हो
किसी के सामने झुकना नहीं" ....
.
परिचय :-गीतांजलि ठाकुर
निवासी : बहा जिला सोलन तह. नालागढ़ हिमाचल
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्...






















