गुरु ही भगवान है
संजय जैन
मुंबई (महाराष्ट्र)
********************
तर्ज : ये दिल तुम बिन कही....
गुरु बिना ज्ञान कभी
मिलता नहीं हम क्या।
गुरु चरणो को बारंबर
हम अब नमन करे।
गुरु बिना...........।।
जो श्रध्दा और भक्ति से
पूजते है गुरुवर को।
उन श्रावक के जीवन में
कभी बाधायें नहीं आती।
गुरु की छाया उन पर
सदा ही बनी रहती है।
इसीलिए वो श्रावक गण
सदा ही खुश रहते है।।
गुरु बिना ज्ञान कभी
मिलता नहीं हम क्या।
गुरु चरणो को बारंबर
हम अब नमन करे।
गुरु बिना...........।।
गुरुओं के बताये मार्ग पर
जो भी श्रावक चलता है।
आत्म कल्याण का मार्ग
उन्हीं लोगों को मिलता है।
जीवन जीने का आनंद भी
उन सब का अलग होता है।
इसलिए तो गुरुओं की
शरण हम सबको चाहिए।।
गुरु बिना ज्ञान कभी
मिलता नहीं हम क्या।
गुरु चरणो को बारंबर
हम अब नमन करे।
गुरु बिना...........।।
गुरु दर्शन में ही अब
प्रभु दर्शन दिख...
























