हिन्दी
महेन्द्र सिंह कटारिया 'विजेता'
सीकर, (राजस्थान)
********************
आओं मिल राष्ट्र का मान बढ़ाएं,
हर क्षेत्र में भाषा हिन्दी अपनाएं।
जनचेतना का आधार है हिन्दी,
माँ के वात्सल्य सी है हिन्दी।.....
हिंदोस्तां की ज़ुबां है हिन्दी,
वतन की आन बान शान है हिन्दी।
हमारी असली पहचान है हिन्दी,
भारतवंशी का अभिमान है हिन्दी।
जनचेतना का आधार है हिन्दी।....
हिन्द राष्ट्र की आशा हिन्दी,
जन जन की मातृभाषा हिन्दी।
जात-पात के बंधन को तोड़ती हिन्दी,
एकता सूत्र में सब को जोड़ती हिन्दी।
जनचेतना का आधार है हिन्दी।.....
गणराज्य की आधिकारिक भाषा है हिन्दी,
हमारी संस्कृति-समृद्धता का प्रतीक है हिन्दी।
राष्ट्रभक्ति भावना को प्रेरित करती हिन्दी,
धाराप्रवाह से बोलने वाली मातृभाषा हिन्दी।
जनचेतना का आधार है हिन्दी।.....
दुनिया में सम्मान व स्वाभिमान दिलाती हिन्दी,
हमारे प्रांतों की क्षेत्...






















