तुम्हारे साथ
राजीव डोगरा "विमल"
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
********************
मैं हर जगह हर पल
तुम में ही हूं।
तुम्हारे चेहरे पर आई
हर खामोशी में मैं हूं।
तुम्हारी आंखों में आई
हर नमी में मैं हूं।
तुम्हारे गालों में आई
हर मुस्कान में मैं हूं।
तुम्हारे चेहरे पर आई
हर खुशी में मैं हूं।
तुम्हारी आंखों में बहते
हर अश्क में मैं हूं।
तुम जहां रहती हो
वहां की बहती
हवा की खुशबू में मैं हूं।
जहां तुम जाती हो
उस धरा की पगडंडी की
मिट्टी में मैं हूं।
परिचय :- राजीव डोगरा "विमल"
निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाच...
























