नौजवानों उठो, जागो
महेन्द्र साहू "खलारीवाला"
गुण्डरदेही बालोद (छत्तीसगढ़)
********************
हे नौजवानों उठो, जागो
अपने शौर्य को जानो तुम।
तुम ही देश के हो कर्णधार
अपनी प्रतिभा पहचानो तुम।।
तुमसे ही देश समृद्ध, गुलज़ार
है तुमसे ही देश का बेड़ापार।
तुम ही देश की ताकत हो
हो तुम ही देश का आधार।।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक
हो तुम ही देश के पहरेदार।
कच्छ से कामरूप तक
हो तुम ही देश के चौकीदार।।
तेरे हिम्मत से दुनिया टिकी है
हो तुम ही देश के असल कर्मवीर।
तुमसे ही देश की नींव सुदृढ़ है,
निचोड़ सकते हो पत्थर से नीर।।
तुम ही कृषक उत्साही हो
तुम ही देश के सिपाही हो।
हो तुम ही देश के पालनहार
हो भाग्यविधाता, तारणहार।।
परिचय :- महेन्द्र साहू "खलारीवाला"
निवासी - गुण्डरदेही बालोद (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरच...



















