शुभाषित
राम रतन श्रीवास
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
********************
हर आंगन में खुशियों का संसार हो।
विश्व में अमन शान्ति का व्यव्हार हो।।
जैसे प्रकश से तिमिर का नाश है।
हे प्रभु ऐसे हमें वर का भंडार दे।।
अच्छे कर्म का मन में प्रभाव हो।
स्नेह भरे जीवन में स्वभाव हो।।
जैसे गंगा की धारा पवित्र है।
हे प्रभु ऐसे हमें वर का भंडार दे।।
हर पल में नव ऊर्जा का संचार हो।
सभी सुखी सभी निरोगी जीवन हो।।
जैसे फुलों में खुशबू की बौछार है।
हे प्रभु ऐसे हमें वर का भंडार दे।।
परिचय :- राम रतन श्रीवास
निवासी : बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
साहित्य क्षेत्र : कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष
सम्मान : कोरबा मितान सम्मान २०२१ (समाजिक चेतना एवं सद्भाव के क्षेत्र में)
शिक्षा : हिन्दी साहित्य (स्नातकोत्तर)
अतिरिक्त : रेल परिवहन एवं प्रबंधन में डिप्लोमा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित ...























