एक अभिलाषा
मनोरमा जोशी
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
जीवन का अंतिम पहर,
चहुँ और बरस रहा कहर।
क्षण भंगुर है जीवन,
कब पंक्षी सा उड़ जाये,
सोच मन अतीत,
में खो जाता है।
कभी वर्तमान,
कभी भूतकाल,
मैं खो जाता है।
भरता हैं उडा़न,
तोड़ बंधन,
झरनों सा बहता।
गंगा की लहरों,
सा लहराता, हिलोर लेता,
बन पतंगा उड़ता,
कभी थमता नहीं।
कुछ कर गुजरने,
की प्रबल जिज्ञासा,
कुछ आशा अभिलाषा।
शब्दों से बुनता जाल,
आता है ख्याल,
अपनी यादें अमिट छाप,
जिससें सार्थक हो जीवन
यादों के झरोखें जहाँ हो,
भूलीं बिसरी सुनहरी,
यादें अपनी बातें
अपनी बातें।
परिचय :- श्रीमती मनोरमा जोशी का निवास मध्यप्रदेश के इंदौर में है। आपका साहित्यिक उपनाम ‘मनु’ है। आपकी जन्मतिथि १९ दिसम्बर १९५३ और जन्मस्थान नरसिंहगढ़ है।
शिक्षा - स्नातकोत्तर और संगीत है।
कार्यक्षेत्र - सामाजिक क्षेत्र-इन्दौर शहर ही है। लेखन विधा में कविता और लेख लिखती हैं। ...























