तिरंगा
मनीषा व्यास
इंदौर म.प्र.
********************
तिरंगा वतन की मिट्टी की शान है।
हमारा देश भारत सबसे महान है।
इसी मिट्टी में जन्मे भगत ,सुभाष बिस्मिल ।
मिटने ना देंगे हम विरासत की शान।
तेरे आंगन में है मंदिर, मस्जिद,गुरूद्वारे।
मिटा के रख देंगे जातिवाद का विवाद।
इंसानियत के दम पर
रचेंगे नया इतिहास ।
मानवता की विश्व में रखेंगे हम मिसाल।
सरहद की चौखट पर रखेंगे अपना सर।
व्यर्थ न जाने देंगे वीरों का ये बलिदान ।
स्वप्न था तिलक का आजाद की थी कल्पना
आजाद है भारत मेरा, आजाद रहना चाहिए।
सोने की चिड़िया सोने की रहना चाहिए।
आजाद है भारत मेरा आजाद रहना चाहिए।
परिचय :- मनीषा व्यास (लेखिका संघ)
शिक्षा :- एम. फ़िल. (हिन्दी), एम. ए. (हिंदी), विशारद (कंठ संगीत)
रुचि :- कविता, लेख, लघुकथा लेखन, पंजाबी पत्रिका सृजन का अनुवाद, रस-रहस्य, बिम्ब (शोध पत्र), मालवा के लघु कथाकारो पर शोध कार्य, कविता, ऐ...




















