मज़दूरों का दर्द
प्रो. आर.एन. सिंह ‘साहिल’
जौनपुर (उ.प्र.)
********************
मज़दूरों का दर्द निवारण कौन करेगा
उनके ग़म पर भला प्रवारण कौन करेगा
यक्ष प्रश्न है सत्ता शासन साहूकार से
इन तकलीफ़ों का निस्तारण कौन करेगा
दाना पानी से वंचित बदहाल हो गए
श्रमिकों में आशा विस्तारण कौन करेगा
सौतेला व्यवहार श्रमिक संग होता आया
श्रम वीरों संग उचित आचरण कौन करेगा
महल मकान टावर निर्माता सब बेबस है
उम्मीदों का स्वर संचारण कौन करेगा
भूखे प्यासे फटे हाल सड़कों पर रेला
उनकी मुश्किल का उच्चारण कौन करेगा
हुए सृजक फ़ुटबाल थपेड़े झेल रहे हैं
साहिल मन में धीरज धारण कौन करेगा
.
परिचय :- प्रोफ़ेसर आर.एन. सिंह ‘साहिल’
निवासी : जौनपुर उत्तर प्रदेश
सम्प्रति : मनोविज्ञान विभाग काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
रुचि : पुस्तक लेखन, सम्पादन, कविता, ग़ज़ल, १०० शोध पत्र प्रकाशित, मनोविज्ञान पर १२ पुस्त...























