वो कौन?
राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************
वह कौन है
जो बोल सकता है
पर बोलना नहीं चाहता,
तौल सकता है
पर तौलना नहीं चाहता,
फिजा में
प्यार घोल सकता है
पर घोलना नहीं चाहता,
अच्छे कार्यों के लिए
डोल सकता है
पर डोलना नहीं चाहता,
ज्यादतियों पर
खून खौल सकता है
पर खौलना नहीं चाहता,
जन्म से लेकर मृत्यु तक
उलझाते पाखंडी जालों को
काट सकता है,
पर काटना नहीं चाहता,
मोहब्बत के कुछ पल
बांट सकता है
पर बांटना नहीं चाहता,
अच्छे-बुरों को
छांट सकता है
पर छांटना नहीं चाहता,
बिगड़ते पीढ़ी को
सुधारने के लिए
डांट सकता है
पर डांटना नहीं चाहता,
दिलों की दूरी को
पाट सकता है
पर पाटना नहीं चाहता,
वो मतलबपरस्त आज का
इंसान है,
जो बन चुका हैवान है,
कपोल कल्पित गाथाओं का
उन्हें भान है,
पर वो मस्तिष्क के कचरे को
ढोकर चलना चाहता है
जिसे मिटाने के लिए
हमेशा ...




















