Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मजबूर मजदूर

कंचन प्रभा
दरभंगा (बिहार)

********************

औजार हथौड़ा हाथ में ले कर
अपनी हाथों पर छाले सजाते।

रुखी सुखी खाना खा कर
देशवाशियों के भूख मिटाते।

सूरज से तपती धरती पर
अडिग खड़े कुदाल चलाते।

दिनभर अपना खुन जला कर
रात को बेसुध नींद समाते।

सुर्य तपन,ओलो की मार से
उनके हृदय हर दम घबराते।

कभी बारिश तो कभी सुखार के
चिंता में पुरा वर्ष गुजारते।

कभी नीले अम्बर के नीचे
फटी चादर ओढ़े सो जाते।

ऊँची ऊँची इमारत बना कर
अपना धर्म कर्म निभाते।

झुग्गी झोपड़ी आशियां उनका
दूजे का शीशमहल वो सजाते।

सबके घर घर रौशन करके
खुद के घर डिबरी वो जलाते।

दो जुन की रोटी पा कर
बच्चों संग चैन की बंसी बजाते।

फसल लहलहाए या सुखा पड़ जाये
फिर भी मालिक तक अनाज पहुचाते।

शरीर का हिस्सा हिस्सा झोंक
परिवार के लिये दिहाड़ी कमाते।

.

परिचय :- कंचन प्रभा
निवासी – लहेरियासराय, दरभंगा, बिहार
सम्मान – हिंदी रक्षक मंच इंदौर (hindirakshak.com) द्वारा हिन्दी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित 

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *