Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मानवता केवल मानवता

डॉ. सत्यनारायण चौधरी “सत्या”
जयपुर, (राजस्थान)
********************

जाति धर्म के क्यों पीछे है पड़ता
इसमे केवल नेता ही जमता
उसी को शोभित है दानवता
मेरे लिए तो एक ही धर्म है…
मानवता…केवल मानवता।

अंत समय आता है तब
नही रह पाती पशुता
चाहे कहे लोग भला बुरा मुझे
मुझको जो जचता वो मैं करता
जिसके कर्मों में हो खोट
वही किसी से है डरता
मेरे लिए तो एक ही कर्म है
मानवता…केवल मानवता।

बहुत हुए ऋषि मुनि ज्ञाता
लेकिन आज तक समझ न आया
ये इन्सान कहाँ से आता
और कहाँ है जाता
ना मैं सोचूँ, ना मैं जानू,
मेरे लिए तो एक ही मर्म है
मानवता…केवल मानवता।

अपना लो जो तुम सभी मानवता

खत्म हो जाएगी दुनिया से दानवता
कहते हैं हर घट-घट में है ईश्वर बसता
मिट जाए सारे द्वंद फसाद
जो अपना लें सभी मानवता।
जो अपना लें सभी मानवता।
मानवता…केवल मानवता।।

परिचय :- डॉ. सत्यनारायण चौधरी “सत्या”
निवासी : जयपुर, (राजस्थान)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *