Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

बारिश हो रही है शहर में

होशियार सिंह यादव
महेंद्रगढ़ हरियाणा
********************

पल-पल मौसम बदल रहा,
बूंदाबांदी हुई है दोपहर में,
ठंडी-ठंडी हवा चल रही है,
बारिश हो रही है शहर में।

पोखर भर गये गांव-गांव,
कौवे कर रहे कांव-कांव,
दादुर सुर में गीत गा रहे,
बच्चे चलाए कागज नाव।

काले-काले बादल चलते,
नये विचार मन में पलते,
चहुं ओर हरियाली छाई,
प्रेमी युगल राहों में मिलते।

छतों पर मच रहा है शोर,
जंगल में नाच रहे हैं मोर,
बादल गरजे घटा घनघोर,
लुक्का-छिपी करते चितचोर।

गलियों में बह रहा पानी,
पैदल चले याद आये नानी,
पानी की हो अजब कहानी,
नहाये बच्चे करते मनमानी।

नभ पर उड़ते रंगीन पतंग,
पेच लड़ाये छेड़ रहे जंग,
वो मारा वो काटे का शोर,
बरस बरसकर हो गई भोर।

छपाक-छपाक करते चले,
पनपे प्यार अंबर के तले,
कहीं सर्प करते फुफकार,
पपीहा को वर्षा से प्यार।

वाहन चलते तेज रफ्तार,
वर्षा का जल हो तार तार,
देखते वहीं बहता है जल,
सावन मदमाता बाहर चल।

गली में चलना हुआ दूभर,
सावन माह है भजे हर हर,
जहरीले कीटों का मिले डर,
कीट पतंगे जमकर रहे मर।

हर घर में बन रहे पकौड़े,
चाय संग खाते थोड़े थोड़े,
कीट बढ़े बढ़ गये मकौड़े,
कंजूस धन पाई पाई जोड़े।

बारिश हो रही है शहर में,
खुल जाता कभी पहर में,
गर्मी अब मिटती ही जाये,
सावन मौसम सभी लुभाये।

परिचय :- होशियार सिंह यादव
जन्म : कनीना, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा
पिता : स्व. श्री जयनारायण (कवि) एवं गोपालक देहांत १९८९
मां : स्व. मिश्री देवी गृहणि देहांत २०१६
निवासी : महेंद्रगढ़ हरियाणा
शिक्षा : पीएच. डी. (जारी) एम. एससी (बायो एवं आईटी), एम.ए. (हिंदी, अंग्रेजी एवं राजनीति शास्त्र), एमसीए, एम. एड., पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर, पी जी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एवं मास कम्यूनिकेशन, पी जी डिप्लोमा इन गांधियन स्टडिज, गोल्ड मेडलिस्ट पंजाब वि.वि.।
रचनाएं : अब तक विभिन्न विषयों पर २४ पुस्तकें प्रकाशित। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में शोधपत्र प्रकाशित, विभिन्न पत्र एवं पत्रिकाओं में कहानी, लेख, मुक्तक, क्षणिकाएं, प्रेरक प्रसंग, कविताएं प्रकाशित होती रहती हैं।
हरियाणा साहित्य अकादमी से अनुमोदित पुस्तकों में : आवाज, बाल कहानियां, उपयोगी पेड़ पौधे, शिक्षा एक गहना
व्यवसाय : लेखक, पत्रकार एवं शिक्षण कार्य में श्रेष्ठता।
सम्मान : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा कहानी लेखन में प्रथम पुरस्कार सहित पांच दर्जन सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित। महेंद्रगढ़ न्यायाधीश द्वारा रजत पदक से सम्मानित। अरुंधती वशिष्ठ अनुंसधान पीठ द्वारा देशभर से आयोजित निबंध लेखन में एक्सीलेंस अवार्ड। हरियाणा के राज्यपाल से पुरस्कृत। तीन शोध भी प्रकाशित
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें...🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *