Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मज़दूर

राम प्यारा गौड़
वडा, नण्ड सोलन (हिमाचल प्रदेश)
********************

हर सृजन से भरपूर
होता है मज़दूर,
सुख चैन मजे से दूर
होता है मज़दूर
मानवीय कल्पनाओं को मूर्त रूप
देता है मज़दूर।
सर्दी मे ठिठुरता.
गर्मी में तपता ……
बरसात में भीगे तन
काम में लगा रहता है मज़दूर
धूल मिट्टी से हर वक्त सना रहता
सिर पर साफा बांधे,
टोकरी उठाए, मन ही मन
गुनगुनाता है मज़दूर।
रुखी सूखी रोटी खाकर
सपनो का तानाबाना बुनता है मज़दूर
बीबी बच्चों को सब कुछ दे पाऊँ
दो जून की रोटी के जुगाड़ में
सब कुछ सहता है मज़दूर।
हर तरक्की हर उन्नति
हर विकास में सहयोगी है मज़दूर
नवनिर्माण का प्रतीक है मज़दूर
आखिर क्यों?
कदम कदम पर शोषित होता है मज़दूर।
ईश्वर करे,
मज़दूर कभी न हो मज़बूर
मज़दूर कभी न हो मजबूर।।

परिचय :-  राम प्यारा गौड़
निवासी : गांव वडा, नण्ड तह. रामशहर जिला सोलन (सोलन हिमाचल प्रदेश)


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *