Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

लोक अदालत और गांधी दर्शन

अख्तर अली शाह “अनन्त”
नीमच

********************

सभी सुखी खुशहाल रहे सब,
गांधी जी का ये सपना था।
भले कोई कितना दुश्मन हो,
वो भी तो उनका अपना था

गांधी के सपनों का भारत,
ये था इसको याद रखें हम।
उनके पदचिह्नों पर चलकर,
भारत को आबाद रखे हम।।

सत्य अहिंसा की ताकत से,
कबतक कतराएगी दुनिया।
है विश्वास यकीनन एकदिन,
इस पथ पर आएगी दुनिया।।

जिसकी लाठी भैंस उसी की,
क्या ये सोच बनी फलदाई।
झगड़े से झगड़ा बढ़ता है,
क्या दिल से आवाज न आई।।

सदा युद्ध के परिणामों में,
जीता एक, एक हारा है।
पर क्या हार जीत ने कोई,
समाधान को स्वीकारा है।।

समाधान की दिशा अहिंसा,
इसमें कोई हार नहीं है।
जश्न जीत का दोनों ही मिल,
मना सकें त्यौहार यही है।।

नही फैसले, समाधान की,
ओर बढ़ें तो सुख पाएंगे।
लोक अदालत गांधी दर्शन,
है ये सब को समझाएंगे।।

जड़से अगर समस्या कोई,
खत्म हमे करना है लोगों।
“अनन्त” गांधी दर्शन को ही,
आज हमे वरना है लोगों।।

परिचय :- अख्तर अली शाह “अनन्त”
पिता : कासमशाह
जन्म : ११/०७/१९४७ (ग्यारह जुलाई सन् उन्नीस सौ सैंतालीस)
सम्प्रति : अधिवक्ता
पता : नीमच जिला- नीमच (मध्य प्रदेश)


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *