Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

राम जन्म भूमि

विजय गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)

********************

ढूंढे सारे थे विकल्प, अवधि भी नहीं अल्प
पांच सदी काल बीते, शुभ दिन आने को।

जोर शोर थम गया, वाक्य युद्ध थक गया
प्रमाण पे रुक गया, भव्यता ही पाने को।

राम जन्म भूमि युद्ध, राम नहीँ जरा क्रुद्ध
देर है अंधेर नहीं, सत्य समझाने को।

बहुत था अवरोध, राम काज में विरोध
व्यर्थ हुई अपील भी, राम राज आने को।

राम का चरित्र गान, रामायण पूर्ण ज्ञान
एक चौपाई बहुत, मानव सजाने को।

रघु रीति प्रण राम, मर्यादित सदा काम
मर्म धर्म आठों याम, कर्म अपनाने को।

हनुमान गढ़ी द्वार, सुरक्षा संकल्प भार
पूजन विशेष यहां, भूमि के प्रवेश को।

कैसे हो खुशी बखान, साक्षी अवध महान
भारत नहीं दुनिया, राम पुण्य भूमि को।

है जन्म अब सफल, कार सेवा थी अटल
एकत्र है माटी जल, निर्माण कराने को।

राम युग शान अब, धर्मियों का दान खूब
रजत ईंट आधार, भव्य दरबार को।

परिचय :- विजय कुमार गुप्ता
जन्म : १२ मई १९५६
निवासी : दुर्ग छत्तीसगढ़

उद्योगपति :१९७८ से विजय इंडस्ट्रीज दुर्ग
साहित्य रुचि : १९९७ से काव्य लेखन, तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल जी द्वारा प्रशंसा पत्र
काव्य संग्रह प्रकाशन : १ करवट लेता समय २०१६ में, २ वक़्त दरकता है २०१८
राष्ट्रीय प्रशिक्षक : (व्यक्तित्व विकास) अंतराष्ट्रीय जेसीस १९९६ से
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *