Thursday, May 9राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

बस्तों का बोझ

***********

रचियता : डॉ. शीतल पाण्डेय

कहते बच्चों के कंधे झुककर।
न बढाओ बस्तों का बोझ हमपर।।

रट रट बेहाल हुआ बचपन।
नैतिक ज्ञान का पढ़ा ना एक अक्षर।।

छूट गया गलियों से नाता।
गिल्ली डंडा वो खेल तमाशा।।

पलटते किताबों के पन्ने।
दिन हवा बन उड़ जाता।।

मासूम मन समझ न पाए।
छीना जा रहा क्यों उनसे बचपन।।

कहते बच्चों के कंधे झुककर।
न बढाओ बस्तों का बोझ हमपर।।

सुबह उठ मचती भागम भाग।
होती परेड और वही बोझिल क्लास।।

गुम हो गया बचपन का एहसास।
मेरिट बन गई क्यों माता पिता की आस।।

मासूम आँखें करती यही सवाल।
हमारे अपने रखते नहीं हमारा खयाल।।

कहते बच्चों के कंधे झुककर।
न बढाओ बस्तों का बोझ हमपर।।

 

लेखक परिचय :- डॉ. शीतल पाण्डेय … पी. एच डी – हिन्दी साहित्य
निवासी : इंदौर (म.प्र.)


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *