Sunday, September 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: आशा जाकड़ ‘आस’

योग करो
कविता

योग करो

आशा जाकड़ 'आस' इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** योग करो, योग करो, तन को रोग मुक्त करो। प्रातः उठ योगा करो, सारी बेचैनी दूर करो।। व्यायाम करने से मिलती है ऊर्जा स्फूर्ति। आध्यात्मिक, मानसिक व शारीरिक शक्ति। योग करने से रहता स्वस्थ तन-मन प्रसन्न। मन में अच्छे विचारों का होता है आगमन।। शुद्ध वायु मिले, प्रातः प्रतिदिन भ्रमण करो। पेड़ पौधे लगाओ, ऑक्सीजन प्राप्त करो।। योग हमारे जीवन का अच्छा सुलभ व्यायाम। प्रतिदिन करो अनुलोम, विलोम व प्राणायाम।। जीवन में यदि करोगे प्रतिदिन नियमित योग। कभी समीप न फटकेगा कोई चिंता या रोग।। परिचय :- आशा जाकड़ (शिक्षिका, साहित्यकार एवं समाजसेविका) शिक्षा - एम.ए. हिन्दी समाज शास्त्र बी.एड. जन्म स्थान - शिकोहाबाद (आगरा) निवासी - इंदौर (मध्य प्रदेश) व्यवसाय - सेन्ट पाल हा. सेकेंडरी स्कूल इन्दौर से सेवानिवृत्त शिक्षिका प्रकाशन कृति...
पिता होते हैं महान
कविता

पिता होते हैं महान

आशा जाकड़ 'आस' इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** समुद्र से गम्भीर हिम से अटल दुःखों में होते कभी न विचल ऊपर से कठोर अन्दर  कोमल हृदय से विशाल, मन के सरल सिखाते त्याग बलिदान। पिता होते हैं महान।। माँ धरा तो पिता आकाश बच्चों का है आत्मविश्वास मांँ दीपक तो पिता प्रकाश माँ जीवन पिता देता स्वाँस अनेक गुणों की खान। पिता होते हैं महान।। पिता मुख से बोलते नहीं मन की बात जान लेते हैं। बच्चों की हर ख्वाहिश को पूरा करने की ठान लेते हैं देते हैं  अपूर्व  ज्ञान। पिता होते हैं महान।। पिता होते हैं वेद-पुराण करते संस्कार-निर्माण हर समस्या का समाधान संग पिता, साथ भगवान ईश्वर का हैं वरदान। पिता होते हैं  महान।। बच्चों के सुख के लिए चलते रहते अथक पाँव हर मुश्किल आसाँ करते नहीं देखते धूप और छाँव करते श्रम का अनुदान। पिता तुम हो महान।। पिता गाइड है और रक्षक आल...
रामजन्म भयो अवध में
गीत

रामजन्म भयो अवध में

आशा जाकड़ 'आस' इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** चैत्र मास शुक्ल पक्ष शुभ नवमी आई, मध्यान बारह बजे शुभ समाचार लाई। अवनि से अंबर तक खूब ‌पुष्प है बरसाई। रामजन्म भयो अवध में खुशियांँ छाई।। रानी कौशल्या गोदी में ललनवा सुलाएं राजा दशरथ सिरहाने खड़े मंद मुस्काए कैकेई और सुमित्रा उनको दे रहे बधाई। राम जन्म भयो अवध में खुशियांँ छांई।। सखियांँ आवें, ताली बजा मंगलाचार गावें ढोलक बजाकर, हर्षित बधाई गीत गावें। नृप दशरथ बाँट रहे थाल भर-भर मिठाई। राम जन्म भयो अवध में खुशियांँ छाई।। समाचार सुन वशिष्ठ जी राजमहल आए राम की जन्म-कुंडली सबको सुनवाएं। हर्षित राजा वशिष्ठजी के चरणन पुजाई। राम जन्म भयो अवध में खुशियांँ छाई।। अयोध्या में सर्वत्र ढोल-ताशे बज रहे, घर-घर ढोलक, झांझ-मजीरे बज रहे। राजमहल द्वारे बज रही तुरई-शहनाई। राम जन्म भयो अवध खुशियांँ छाई।। बंदनवार सज रहे, मं...
हिन्दी में ही वेद है – प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रचना
दोहा

हिन्दी में ही वेद है – प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रचना

आशा जाकड़ 'आस' इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी २०२६ पर आयोजित कविता लिखो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रचना हिन्दी में ही वेद है, हिन्दी होत पुराण। हिन्दी में उपनिषद हैं, हिन्दी में कल्याण।। हिन्दी बोलो प्रेम से, कान में शहद घोल । पीड़ा दूर मिटा सके, इसका तोल न मोल।। हिन्दी भाषा हृदय की, हिन्दी हिन्दुस्तान। भाषा है सर्व जन की, हिन्दी पर अभिमान।। हिन्दी सबको जोड़ती, हिन्दी देश महान। अतीत के पन्ने लिखे, हिन्दी बसते प्राण।। हिन्दी बोली सरल है, मस्तक की ये शान । भारत भाल की बिन्दी, हिन्दी बढ़ाये मान।। विरह की पीड़ा लिखती, मिलन की मधुर तान। शौर्य की गाथा बरसे, वीर का स्वाभिमान।। परिचय :- आशा जाकड़ (शिक्षिका, साहित्यकार एवं समाजसेविका) शिक्षा - एम.ए. हिन्दी समाज शास्त्र बी.एड. जन्म स्थान - शिकोहाबाद (आगरा) निवासी - इंदौर (मध्य...