मंगलमय हो
धर्मेन्द्र कुमार श्रवण साहू
बालोद (छत्तीसगढ़)
********************
नव वर्ष तुम्हें मंगलमय हो,
नित नई सफलताएं पाएं।
नव वर्ष तुम्हें दे हर्ष सदा,
उन्नति के पथ पर बढ़ते जाएं।।
नव उमंग नव तरंग लेकर,
खुशियों से सराबोर हो जाएं ।
नव उल्लास उत्साह मन में,
जीवन उपवन सृजित हो जाएं।
मन मंदिर में दीप जलाकर,
अज्ञानता को सूदूर भगाएं ,
काम क्रोध मोह जलाकर,
जीवन को सुस्वर्ग बनाएं।।
सुखद पल हृदय में लाकर,
संस्कार बीज रोपित हो जाएं।
नव रुप हर क्षण नवरंग दें,
नव जीवन सुखमय हो जाएं।।
गुरुजी का श्रवण कर लें,
नव ऊर्जा नव जोश लाएं।
संयम नियम साधना से ही,
नूतन वर्ष का बधाई पाएं।।
परिचय :- धर्मेन्द्र कुमार श्रवण साहू
निवासी : भानपुरी, वि.खं. - गुरूर, पोस्ट- धनेली, जिला- बालोद छत्तीसगढ़
कार्यक्षेत्र : शिक्षक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एव...

