विकृत मानसिकता का सही दंड
प्रेम नारायण मेहरोत्रा
जानकीपुरम (लखनऊ)
********************
हर नारी दुर्गा बन जाए,
तो ही उसकी लाज बचेगी।
डी जी को दे भेंट चूड़ियां,
तो ही उनकी नींद खुलेगी।
हर नारी ...
नारी को सबला करदो मां,
कोई दुष्ट सता ना पाए।
यदि दस राक्षस उसे घेर लें,
चंडी बन वो उन्हें मिटाए।
तुम प्रेरणा करो नारी को,
चाकू ले वो तभी चलेगी।
हर नारी ...
शासन गुंडों का रक्षक है,
उससे कोई आस नहीं है।
महिला के आभूषण लुटते,
पुलिस तंत्र को लाज नहीं है।
तुम्ही क्रुद्ध होगी जब मैया,
तब दुष्टों की जाति मिटेगी।
हर नारी ...
जो कुदृष्टि डाले नारी पर,
किन्नर उसे बना दो मैय्या।
नवरातो में चंडी बनकर,
दुष्टों को संघारो मैय्या।
रुद्र रूप में आओ मैय्या,
तब नारी की लाज बचेगी।
हर नारी ...
परिचय :- प्रेम नारायण मेहरोत्रा
निवास : जानकीपुरम (लखनऊ)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना ...



