Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

समय करता नहीं इंतजार

रमेशचंद्र शर्मा
इंदौर मध्य प्रदेश

********************

समय करता नहीं इंतजार !
मानव, थोड़ा सोच विचार !..
समय करता नहीं इंतजार

पहियां, हर पल चलता है,
जीवन, हर क्षण छलता है,
मति, मानव की मरती है,
मनमानी वह करती है,
समय संचालित संसार !..
समय करता नहीं इंतजार

सुख-दुख इसके गहने हैं,
हानि लाभ, सबको सहने हैं,
दिन-रात, इसका उपक्रम है,
मैं – मेरा, सबका संभ्रम है,
समय का सौ टका व्यवहार !..
समय करता नहीं इंतजार

राजा रंक इसके बल से,
बनते मिटते इसके छल से,
जीवन मृत्यु समय का बंधन,
मोह माया पीड़ा क्रंदन,
झूठी सारी मनुहार !..
करता नहीं इंतजार

राई को पर्वत कर देता,
आंखों में सिंधु भर देता,
छल कपट से बचना है,
पाप प्रपंच से हटना है,
करता सबका संहार !..
समय करता नहीं इंतजार

परिचय : रमेशचंद्र शर्मा
निवासी : इंदौर मध्य प्रदेश
स्वरचित मौलिक अप्रकाशित रचना


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिन्दी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *