Saturday, May 11राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

लोग जब सिर पे बिठाने लग गए

अख्तर अली शाह “अनन्त”
नीमच (मध्य प्रदेश)
********************

लोग जब सिर पे बिठाने लग गए।
भावनाएं हम भुनाने लग गए।।
****
बैठ जब कमजोर कंधों पर गए।
रोज ही उत्सव मनाने लग गए।।
*****
जो हमें बर्बाद करने के लिए।
आए थे वो सब ठिकाने लग गए।।
*****
जो छिड़कते थे नमक वे लोग भी।
घांव पर मरहम लगाने लग गए।।
*****
बैठ चरणों में गए, काबिल हुए।
लोग वो ईनाम पाने लग गए।।
******
नेकियाँ कर वो छपे अखबार में।
लोग कुछ नजरें झुकाने लग गए।।
*****
झूठ अपना सच बना पाए न हम।
अब तलक कितने बहाने लग गए।।
*****
गांठ रिश्तो में पड़ी “अनंत “ऐसी।
खुल न पाई है जमाने लग गए।।

परिचय :- अख्तर अली शाह “अनन्त”
पिता : कासमशाह
जन्म : ११/०७/१९४७ (ग्यारह जुलाई सन् उन्नीस सौ सैंतालीस)
सम्प्रति : अधिवक्ता
पता : नीमच जिला- नीमच (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *