Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सबकी इक दिन इति होती है

राम स्वरूप राव “गम्भीर”
सिरोंज- विदिशा (मध्य प्रदेश)

********************

सबकी इक दिन इति होती हैं।
निश्चित सबकी मिती होती हैं।।
आसमान पर उड़ने वाले।
इतिश्री क्षिति पर होती हैं।।
सबकी इक…

अरे तुझे समझाऊँ मैं क्या।
जाने सब बतलाऊं मैं क्या।।
स्थिर की भी गति होती हैं।।
सबकी इक…

जब जिसके दुर्ददिन आते हैं।
उसको अपने कब भाते हैं।।
उलटी उसकी मति होती हैं।।
सबकी इक…

परोपकार के काम करो तो।
धर्म नीति का मान करो तो।।
जीवनी उसकी कृति होती हैं।।
सबकी इक…

दस इंद्री पर विजय करो यदि।
सत्य वचन पर अडिग रहो यदि।।
राम की सी संतति होती हैं।।
सबकी इक…

जो अपने को मानें सब कुछ।
सब जिसकी नजरों में न कुछ।।
प्रतिफल में दुर्गति होती हैं।
सबकी इक दिन इति होती हैं।।
सबकी इक…

परिचय :-राम स्वरूप राव “गम्भीर” (तबला शिक्षक)
निवासी : सिरोंज जिला- विदिशा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *