Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आज की नारी

शिवदत्त डोंगरे
पुनासा जिला खंडवा (मध्य प्रदेश)
*******************

नारी शक्ति, नारी देवी, नारी पूजा है
नारी कर्म की देवी,
जिसका कर्म ही पूजा है
नारी शक्ति, नारी भक्ति,
नारी एक ज्वाला है,
नारी गर है संग तो रब रखवाला है,
नारी निर्मल इतनी
जितना पावन नर्मदा का पानी है
नारी सिर्फ दो शब्द नहीं
खुद एक कहानी है .
नारी जितनी सहनशील
दुनिया में कोई नहीं
सुन नारी की गाथा
प्रकृति सदियों सोई नहीं
कल्पना चावला, किरण बेदी,
नहीं किसी से कम है
इंदिरा का दम क्या
किसी गौतम से कम है
आज की नारी के कदमों में
फौलाद सा दम है
चाहे तो आजमा लो
हौसला नहीं किसी से कम है
हर परिवर्तन को नारी ने
सबसे पहले स्वीकार किया
अपने विवेक का परिचय दें
हम सब को अंगीकार किया
प्रगति पथ पर नारी गतिमान
इस पर तुम विचार करो
कमजोर आंकने वालों
इस चुनौती को स्वीकार करो
नारी का सम्मान करो
नारी का सम्मान करो..

परिचय :- शिवदत्त डोंगरे (भूतपूर्व सैनिक)
पिता : देवदत डोंगरे
जन्म : २० फरवरी
निवासी : पुनासा जिला खंडवा (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *