Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हर पल नयी लगती है तू

डॉ. संगीता आवचार
परभणी (महाराष्ट्र)
********************

हर पल कुछ नये से सुहाती रहती है तू
नये सिरे से दिल को यूँही लुभाती है तू
नयी नवेली दुल्हन जैसी सजती है तू
नया कुछ कर गुजरने का ज़ज्बा देती है तू…

लड़ने की प्रेरणा बनकर खड़ी है तू
दुनियादारी के मायने समझाती है तू
व्यस्त रहने के फायदे सिखाती है तू
व्यवहार से वास्ता भी जताती है तू…

बुराई से भी कभी-कभी टकराती है तू
हौसला-अफजाई की मशक्कत करती है तू
डटकर चलना भी बताती रहती है तू
हमसफर बनके चलना जानती है तू…

खुद का अन्दाज बनाने को उकसाती है तू
औरों के लिए जीने का अवसर देती है तू
विधाता की भेंट खुशनुमा रहती है तू
जिन्दगी हर पल नयी उम्मीद जगाती है तू…

परिचय :- डॉ. संगीता आवचार
निवासी : परभणी (महाराष्ट्र)
सम्प्रति : उप प्रधानाचार्य तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, कै सौ कमलताई जामकर महिला महाविद्यालय, परभणी महाराष्ट्र
घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *