Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

भारत का इतिहास

संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया
भोपाल (मध्यप्रदेश)

********************

कभी हम भारतवासियों ने एक,
सपना देखा था,चंद्रमॉं
पर तिरंगा फहराना,
ये भारतीयों का सपना आज पूर्ण हुआ।
तेईस अगस्त दो हजार तेईस संध्याकाल।
चंद्रयान-तीन चॉंद के धरातल पर आया।

भारत में चहुंओर
और खुशियां लाया।
भारतवासियों के उर
अपार आनंद छाया।
भारत में नव इतिहास रचाया।
सकल विश्व में भारत का
सिर गर्व से ऊंचा करवाया।
आज अतीत में देखा स्वप्न पूर्ण हुआ।

इसरो के वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान,
इन सभी को देते भारतीय हार्दिक बधाई।
सारे विश्व को चौका दिया दक्षिण ध्रुव पर,
विक्रम को कुशलतापूर्वक पहुॅंचा कर।
अब तो हम चाॉंद पर झंडा फहराकर,

जन-गण-मन राष्ट्रगान गाऍंगे,
राष्ट्रगीत वंदेमातरम गाऍंगे।
जय हिंद,जय हिंद गाऍंगे।
भारत विश्व गुरु कहलायेगा।
भारत की सफलता से हम सब हर्षाऍंगे।

हम सभी भारतवासी उन,
शिक्षकों को नमन करें।
जिन शिक्षकों ने इन
वैज्ञानिकों को हजार बार।
कक्षा में पढ़ाया होगा,
तभी वैज्ञानिकों ने चंद्रयान,
आज चॉंद कक्ष में पहुॅंचाया।

परिचय :- श्रीमती संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया
निवासी : भोपाल (मध्यप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *